3 कारण क्यों BGMI को Free Fire Max के मुकाबले चुनना चाहिए 

BGMI को Free Fire Max के ऊपर चुनना (Image via Krafton)
BGMI को Free Fire Max के ऊपर चुनना (Image via Krafton)

Battleground Mobile India (BGMI) की भारत में वापसी देखने को मिल गई है। इसके बाद से लगातार फैंस इसे गेम को खेल रहे हैं और इसका आनंद ले रहे हैं। BGMI के अलावा मार्किट में Free Fire Max, Call of Duty Mobile और अन्य गेम्स भी है। अमूमन BGMI की तुलना Free Fire Max से सबसे ज्यादा होती है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे 3 कारणों के बारे में, क्यों BGMI कुछ हद तक Free Fire MAX से बेहतर है।


3 कारण क्यों BGMI को Free Fire Max के मुकाबले चुनना चाहिए

1) काफी तेज मैचमेकिंग

Battleground Mobile India (Image via Krafton)
Battleground Mobile India (Image via Krafton)

Free Fire Max काफी अच्छा बैटल रॉयल गमने है। हालांकि, BGMI की मैचमेकिंग काफी ज्यादा फेज है और इसी वजह से पूरी प्रोसेस आसान पड़ जाती है। गेम में हर कोई जल्दी हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है।


2) जीत, स्किल्स पर निर्भर करती है

Free Fire Max में प्लेयर्स के पास पेट्स, कैरेक्टर्स, वेपन स्किन और अन्य चीजों से मैच जीतने में काफी फायदा मिलता है। ऐसे में पैसे खर्च करने वाले प्लेयर्स को जीत दर्ज करने में मदद मिलती है। हालांकि, BGMI में स्किल्स पर चीजें निर्भर करती है। अगर आपकी स्किल्स अच्छी होगी, तो ही आप जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे।


3) बेहतर मैप्स हैं

Battlegrounds Mobile India में मैप अच्छे हैं (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India में मैप अच्छे हैं (Image via Krafton)

Free Fire Max में कुछ ही मैप उपलब्ध हैं लेकिन BGMI में आपको 7 अलग-अलग मैप मिल जाएंगे। आपके पास Erangle, Miramar, Sanhok, Livik, Vikendi, Karakin और Nusa में से एक को चुनने का विकल्प रहता है। इस हिसाब से देखा जाए तो BGMI सही मायने में एक बेहतरीन विकल्प है और Free Fire MAX के मुकाबले प्लेयर्स को इसे ट्राय करना चाहिए।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment