BGMI में Erangel मैप की 3 सुरक्षित जगहें

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को अनेक मैप्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें Erangel, Miramar, Livik और Sanhok शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों के द्वारा Erangel मैप सबसे ज्यादा खेला जाता है। इस मैप को खेलने में आसानी होती है, क्योंकि ज्यादातर जगहों के बारे खिलाड़ियों को पहले से जानकारी होती है। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 सुरक्षित जगहों को लेकर बात करेंगे।


BGMI में Erangel मैप की 3 सुरक्षित जगहें

1) Water Town

youtube-cover

Erangel मैप के अंदर Water Town सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है। यह जगह खिलाड़ियों को Ruins और Rozhok के बीच में देखने को मिल जाएगी। प्लेयर्स अच्छी लूट लेकर होल्ड कर सकते हैं और विरोधियों के आने का इंतजार कर सकते हैं। Water Town में खिलाड़ियों को ढेरों बिल्डिंग्स के विकल्प देखने को मिल जाते हैं। अगर विरोधियों की स्क्वाड आपके ऊपर रश करती है, तो आप रोटेशन करके उन्हें कन्फ्यूज कर सकते हैं।


2) Kameshki

BGMI में Kameshki (Image via Krafton)
BGMI में Kameshki (Image via Krafton)

BGMI में Kameshki सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। यह Erangel मैप के कॉर्नर पर देखने को मिल जाती है और इस जगह कोई दुश्मन लैंड नहीं करता है। आपको लूट के लिए बढ़िया विकल्प मिल जाएंगे। Kameshki पर खिलाड़ियों को अनेक वेयरहाउस और बिल्डिंग्स देखने को मिलती हैं, जहां खिलाड़ियों को ताकतवर लूट मिलेगी।


3) Stalber

BGMI में Stalber (Image via Krafton)
BGMI में Stalber (Image via Krafton)

Battlegrounds Mobile India में Erangel मैप के अंदर Stalber सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है। यह जगह खिलाड़ियों को Kameshki के पास देखने को मिलती है। यहां पर खिलाड़ियों को अच्छी लूट के विकल्प मिल जाते हैं, जिसका उपयोग करके आसानी से सर्वाइव कर सकते हैं। रैंक पुश करने वाले प्लेयर्स सबसे ज्यादा Stalber जगह पर लैंड करते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में सुरक्षित जगहों को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment