BGMI में 3 परिस्थितियां जहां स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल करना चाहिए

Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को स्मोक ग्रेनेड का फायदेमंद आयटम मिल जाता है। हालांकि, नए प्लेयर्स स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Battlegrounds Mobile India की 3 परिस्थितियां बताने वाले हैं, जहां स्मोक ग्रेनेड का उपयोग करना चाहिए।


BGMI में 3 परिस्थितियां जहां स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल करना चाहिए

1) विरोधियों पर पुश करते समय

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India में विरोधियों पर पुश करते समय खिलाड़ियों को स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आयटम खिलाड़ियों को मैदान पर आसानी से मिल जाएगा। अगर विरोधियों की स्क्वाड में एक दुश्मन नॉक हो जाता है, तो खिलाड़ियों को स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल करके पुश करना होगा, नहीं तो आपके लिए हानिकारक हो सकता है।


2) विरोधियों की क्रेट लुटते समय

youtube-cover

इस बैटल रॉयल गेम में लूट को अहम प्राथमिकता देनी पड़ती है। हालांकि, विरोधियों को फिनिश करने के पश्चात सीधे खुले में जाकर लूट नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपके नॉक होने के चांस ज्यादा से ज्यादा बढ़ जाते हैं। विरोधियों की क्रेट को लूटने से पहले स्मोक करना होगा। फिर बिना किसी रुकावट के लूट ले पाएंगे और जरूरी सामना को बैकपैक में रख पाएंगे।


3) प्रतिद्वंदी का ध्यान भटकाने के लिए

BGMI में प्रतिद्वंदी का ध्यान भटकाने के लिए (Image Via Krafton)
BGMI में प्रतिद्वंदी का ध्यान भटकाने के लिए (Image Via Krafton)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को अपने प्रतिद्वंदी का ध्यान भटकाने के लिए स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर विरोधियों की स्क्वाड कैंपिंग कर रही है, तो प्री-स्मोक ग्रेनेड कर सकते हैं। ऐसा करने पर दुश्मन चिंतित हो जाएंगे। फिर विरोधियों को नॉक करके आसानी से पुश कर पाएंगे और फिनिश निकाल पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल Battlegrounds Mobile India में स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल करने को लेकर लेखक ने अपनी राय व्यक्त की है। इस मामले में सभी खिलाड़ियों की पसंद अलग हो सकती है)

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now