BGMI में 3 तरीके जिनसे F/D रेश्यो को तेजी से बढ़ा सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में F/D रेश्यो का काफी ज्यादा महत्व है। इससे पता चलता है कि आप किस तरह के खिलाड़ी हैं। F/D का अर्थ है कि एक मैच में औसतन कितने फिनिश कर पाते हैं। कुछ तरीकों से आप इस रेश्यो को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम BGMI में 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे F/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है।


BGMI में 3 तरीके जिनसे F/D रेश्यो को तेजी से बढ़ा सकते हैं

1) निशाना लगाने पर ध्यान दें

youtube-cover

BGMI में अगर आपको अच्छा प्रदर्शन करना है, तो साफ तौर पर अपनी स्किल्स बेहतर करनी होगी। इसके लिए ट्रेनिंग ग्राउंड में समय बिताऐं। इससे बहुत हद तक फायदा होगा और आप अच्छी तरह निशाना लगा पाएंगे। मैचों के दौरान भी निशाना लगाने पर ही मुख्य रूप से ध्यान दें। इससे ही फायदा मिलने वाला है।


2) यूटिलिटी आयटम्स का इस्तेमाल करें

youtube-cover

कई बार आप विरोधियों को नॉक कर देते हैं और जब तक पुश करते हैं, वो रिवाइव हो जाते हैं। इसी वजह से आपको फेंकने वाले आयटम्स का इस्तेमाल करना चाहिए और ग्रेनेड या मोलोटोव की मदद से विरोधियों को धराशाई किया जा सकता है। इसके अलावा आप स्टन ग्रेनेड द्वारा उन्हें चीज़ें नहीं देखने के लिए मजबूर कर सकते हैं।


3) हॉट ड्रॉप्स पर लैंड करें

youtube-cover

F/D रेश्यो बढ़ाने के लिए हॉट ड्रॉप्स पर लैंड करना चाहिए। आप अच्छी गन लूटकर तुरंत रश कर सकते हैं और आसानी से कुछ खिलाड़ियों को धराशाई कर सकते हैं। अपनी टीम के साथ पुश करें। इससे आपको ही नहीं, बल्कि सभी को फायदा होगा। ध्यान रहे कि आक्रमक तरीके से खेलने पर कई बार आप जल्दी नॉक भी हो सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment