3 तरीके जिनका उपयोग करके BGMI (Battlegrounds Mobile India) में F/D रेश्यो को बढ़ाया जा सकता है

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में सभी प्लेयर्स ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालना पसंद करते हैं। ऐसा करने पर प्रोफाइल में मौजूद F/D रेश्यो मेंटेन रहता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीके पर नजर डालने वाले हैं, जिनका उपयोग करके BGMI में F/D रेश्यो को बढ़ा सकते हैं।


3 तरीके जिनका उपयोग करके BGMI (Battlegrounds Mobile India) में F/D रेश्यो को बढ़ाया जा सकता है

1) सही जगह लैंड करें

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India में हवाई जहाज से लैंड करना सबसे अहम प्राथमिकता होती है, क्योंकि गलत जगह लैंड करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इस वजह से खिलाड़ियों को F/D रेश्यो बढ़ाने के लिए सही जगह लैंड करना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल पाएंगे। Erangel मैप में खिलाड़ियों को Pochinki, Georgopol, Sosnovka Military Base और Yasnaya Polyana जैसी जगहों पर उतरना चाहिए, जहां अधिकतम मात्रा में फिनिश निकाल पाएंगे।


2) ट्रेनिंग मोड में जाकर कमजोर चीजों पर अभ्यास करें

youtube-cover

इस बैटल रॉयल गेम के अंदर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग मोड का बढ़िया विकल्प मिल जाता है। इस मोड में जाकर कमजोर चीजों पर ध्यान दे सकते हैं और उन्हें सुधारकर विरोधियों के सामने धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं। प्लेयर्स कई चीजों पर अभ्यास कर सकते हैं, जिसमें स्प्रे, एम, मूवमेंट स्पीड और थ्रो करने वाले आयटम्स शामिल हैं। इन सभी सामान्य चीजों पर अच्छी पकड़ बना सकते हैं और विरोधियों को अच्छे से फिनिश कर सकते हैं।


3) विरोधियों को देखकर अंधाधुंध पुश नहीं करें

youtube-cover

BGMI में कुल 100 प्लेयर्स एक मैच में हिस्सा लेते हैं। ऐसे में आपको चालाकी से गेम खेलना होगा, क्योंकि एक गलत कदम आपको सीधे लॉबी भेज सकता है। अगर मैदान पर विरोधियों की स्क्वाड दिखाई देती हैं, तो आपको अंधाधुंध पुश करने से बचना होगा, नहीं तो आप फिनिश हो सकते हैं। F/D रेश्यो बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों को समझदारी से काम लेना होगा। सही मौका देखकर विरोधियों पर हमला कर सकते हैं और अधिक मात्रा में फिनिश निकाल सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में F/D रेश्यो बढ़ाने के लिए लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now