BGMI में ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालने के लिए 4 सबसे अच्छी गन्स

BGMI को बहुत पसंद किया जाता है (Image via Sportskeeda)
BGMI को बहुत पसंद किया जाता है (Image via Sportskeeda)

BGMI काफी ज्यादा फेमस बैटल रॉयल गेम है। हर कोई इस गेम में बेहतर प्रदर्शन करके ज्यादा किल्स निकालना चाहता है। हालांकि, इसके लिए सही गन का चुनाव सबसे ज्यादा जरुरी रहता है। कई लोगों को अच्छे विकल्प नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम BGMI में प्लेयर्स के लिए सबसे अच्छी गन्स को लेकर बात करने।


BGMI में ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालने के लिए 4 सबसे अच्छी गन्स

4) AWM

youtube-cover

AWM स्नाइपर एयरड्रॉप में मिलती है। इस गन का डैमेज बहुत ज्यादा है। आपको बता दें कि एक शॉट में आप विरोधियों को नॉक कर सकते हैं। इसमें 8x लगाने पर आप कई सारे बड़े प्लेयर्स को मात दे सकते हैं। कई लोग इसका उपयोग करके मैच के मध्य समय में ढेरों किल्स निकालते हैं क्योंकि कैम्प कर रहे प्लेयर्स को किल किया जा सकता है।


3) M416

youtube-cover

M416 फैन फेवरेट गन है। इसे क्लोज, मिड और लॉन्ग रेंज तीनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अटैचमेंट का उपयोग करके रिकोईल को कम कर सकते हैं। क्लोज रेंज में आप ढेरों किल्स निकाल सकते हैं और उसी में स्कोप लगाकर लॉन्ग रेंज में भी फाइट कर सकते हैं।


2) Groza

youtube-cover

Groza का बेस डैमेज 48 HP है। साथ ही इस गन का रेट ऑफ फायर बहुत ज्यादा है। इस गन में स्प्रेसर लगाने से फायदा होता है। साथ ही 40 बुलेट्स इसमें ज्यादा से ज्यादा रखी जा सकती है। ऐसे में फाइट्स के दौरान आप पूरी टीम को नॉक कर सकते हैं।


1) MG3

youtube-cover

MG3 काफी अच्छा विकल्प है। इसमें 7.62mm की गोलियां लगती हैं और इसमें एक राउंड में 75 बुलेट्स रहती हैं। देखा जाए तो इसमें बर्स्ट और मोड भी शामिल है। ऐसे में आप ढेरों किल्स निकाल सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स को लेकर अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment