4 जबरदस्त गन्स जिन्हें BGMI के अनबैन के बाद खिलाड़ी ट्राय कर सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

BGMI (Battlegrounds Mobile India) की जल्द ही वापसी देखने को मिलने वाली है। जल्द ही गेम के सर्वर ऑनलाइन हो जाएंगे और फिर प्लेयर्स इसका आनंद ले पाएंगे। आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान देखने को मिल गया है। BGMI के अनबैन होने के बाद आप इन हथियारों को ट्राय कर सकते हैं।


4 जबरदस्त गन्स जिन्हें BGMI के अनबैन के बाद खिलाड़ी ट्राय कर सकते हैं

1) Beryl M762

youtube-cover

Beryl M762 को BGMI की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स में गिना जा सकता है। इसमें 7.6mm की एमो लगती है और आक्रमक प्लेयर्स के लिए इससे अच्छा विकल्प क्लोज रेंज में नहीं हो सकता है। कई लोग इसे क्लोज रेंज में बीस्ट मानते हैं और इसका बड़ा कारण यह है कि आप एक मैगज़ीन में कई प्लेयर्स को नॉक कर सकते हैं।


2) M416

M416 BGMI (Image via Krafton)
M416 BGMI (Image via Krafton)

M416 को गेम की सबसे अच्छी गन माना जा सकता है। इसका रिकोईल शंकर है और इसे आसानी से हैंडल किया जा सकता है। साथ ही लॉन्ग रेंज में भी कई प्लेयर्स इसका उपयोग करते हैं। सही अटैचमेंट लगाने से जरूर फायदा मिलता है। इसे जरूर अनबैन के बाद आपको उपयोग करना चाहिए।


3) Scar-L

youtube-cover

Scar-L को काफी पसंद किया जाता है क्योंकि यह एक स्थिर विकल्प है। इसमें 5.56mm एमओ लगती है। प्लेयर्स इसे लॉन्ग और क्लोज दोनों रेंज में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी वजह से यह अच्छा विकल्प है।


4) Kar98k

youtube-cover

Kar98k को BGMI की सबसे अच्छी स्नाइपर राइफल माना जा सकता है। इसमें 7.62mm की एमो लगती है और डैमेज भी बहुत ज्यादा है। इसे लॉन्ग रेंज की फाइट्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह Livik, Erangel, Sanhok, Miramar और Karakin मैप पर उपलब्ध है।

(नोट: इस आर्टिकल में गन को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग साबित हो सकती है।)