BGMI में उपयोग करने के लिए 5 सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में कुल 12 असॉल्ट राइफल्स हैं। हर एक गन की अलग विशेषता है लेकिन सभी में से अपनी पसंदीदा गन का चुनाव करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इसलिए इस आर्टिकल में हम BGMI की कुछ चुनिंदा असॉल्ट राइफल्स के बारे में बात करेंगे, जो काफी जबरदस्त विकल्प है।


BGMI में उपयोग करने के लिए 5 सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स

1) AKM

AKM (Image via Krafton)
AKM (Image via Krafton)

Avtomat Kalashnikova (AKM) बहुत खतरनाक गन है। इसमें 7.62mm की गोलियां लगती हैं और इसका डैमेज 49 का है। साथ ही यह सभी मैप्स पर उपलब्ध है।


2) M416

M416 (Image via Krafton)
M416 (Image via Krafton)

M416 को BGMI में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली गन कहना गलत नहीं होगा। इसमें 5.56mm की गोलियां यूज होती हैं। इसका बेस डैमेज 43 का है और यह भी सभी मैप्स में मौजूद हैं।


3) G36C

G36C (Image via Krafton).
G36C (Image via Krafton).

G36C काफी ज्यादा स्थिर गन है। इस गन में 5.56mm की गोलियां इस्तेमाल की जाती है और इसका 41 का डैमेज है। यह Vikendi मैप पर उपलब्ध है।


4) Beryl M762

Beryl M762 (Image via Krafton)
Beryl M762 (Image via Krafton)

Beryl M762 एक तगड़ी गन है और इसका रेट ऑफ फायर बढ़िया है। इसमें 7.62mm की गोलियां लगती हैं और इसका बेस डैमेज 47 का है। यह भी सभी मैप्स में उपलब्ध है।


5) Scar L

Scar L (Image via Krafton)
Scar L (Image via Krafton)

Scar L में 5.56mm बुलेट्स रहती हैं और यह M416 की तरह ही है। इसका उपयोग क्लोज और मिड रेंज में किया जा सकता है। आपको बता दें कि इसका रेट ऑफ फायर बहुत तगड़ा है। इसके अलावा इसका बेस डैमेज 41 का है। यह गन Vikendi और Sanhok के अलावा सभी में उपलब्ध है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स को उपयोग करने को लेकर अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment