BGMI में 5 तरीके जिनसे आप ज्यादा चिकन डिनर्स हासिल कर सकते हैं

BGMI (Image via Battlegrounds Mobile India)
BGMI (Image via Battlegrounds Mobile India)

Battlegrounds Mobile India (BGMI) की थोड़े समय पहले ही वापसी देखने को मिली है। हर कोई गेम की वापसी के बाद पहले की तरह बेहतरीन प्रदर्शन करके ज्यादा मैचों में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा। इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप BGMI में ज्यादा चिकन डिनर्स निकाल सकते हैं।


BGMI में 5 तरीके जिनसे आप ज्यादा चिकन डिनर्स हासिल कर सकते हैं

1) निशाना लगाने पर ध्यान दें

youtube-cover

हर एक बुलेट का गेम में महत्व होता है। ऐसे में फाइट्स के दौरान अगर आपको जीत दर्ज करनी है, तो फिर बुलेट्स पर हमेशा से ध्यान रखें। आपको निशाना सही तरह से लगाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे बहुत फायदा होगा।


2) अपने लिए एक किरदार चुनें

youtube-cover

BGMI में अगर आप सोच समझकर खेलेंगे, तो बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा। प्लेयर्स स्नाइपर, असॉल्टर, स्काउटर और IGL में से कोई विकल्प चुन सकते हैं और दूसरे प्लेयर्स को भी उनके खेलने के अनुसार एक रोल दे सकते हैं। आपको इस चीज का फायदा लंबे रन में देखने को मिलेगा


3) सही गन्स का चुनाव करें

youtube-cover

BGMI में पूरी चीजें खेलने के तरीके पर निर्भर रहती है लेकिन गन फाइट्स का भी अहम किरदार रहता है। गेम में 40 अलग-अलग गन्स हैं और ऐसे में आपको हर रेंज के हिसाब से अलग गन चुननी होगी। Kar98, M24, M416 और AKM काफी अच्छे विकल्पों में गिनी जाती है।


4) फाइट सोच समझकर करें

youtube-cover

आपको हमेशा ही हर फाइट में इनवॉल्व नहीं होना चाहिए। अगर सामने विरोधियों की संख्या ज्यादा है, तो फिर रिस्क नहीं लेना चाहिए। साथ ही खुद फाइट्स मे दखल देना भी गलत चीज रहती है।


5) लैंड करने की सही जगह को चुनें

youtube-cover

अगर आप शुरुआती समय में किल नहीं होना चाहते हैं, तो फिर शुरुआती समय में लैंडिंग के लिए सेफ जगह को चुनें। इससे अंत तक सर्वाइव करने के चांस बढ़ जाते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment