BGMI ने 5 गन्स जिनका उपयोग करने से आपको बचना चाहिए

 BGMI में कुछ गन्स को नजरदअंदाज किया जा सकता है (Image via Krafton)
BGMI में कुछ गन्स को नजरदअंदाज किया जा सकता है (Image via Krafton)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में हथियारों के अच्छे विकल्प हैं। हालांकि, कई बार अच्छी गन्स के चुनाव में गलती हो जाती है। हमेशा ही प्लेयर्स को गन के चुनाव में ध्यान रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम BGMI की 5 गन्स को लेकर बात करने वाले हैं, जिनका उपयोग करने से आपको खुद को जरूर बचाना चाहिए।


BGMI ने 5 गन्स जिनका उपयोग करने से आपको बचना चाहिए

1) Winchester 94

youtube-cover

Winchester 94 गन को बहुत लोग उपयोग करते हैं लेकिन यह उतनी अच्छी गन नहीं है। इस गन का डैमेज बहुत कम है और एक शॉट में विरोधी को नॉक करना बहुत मुश्किल पड़ता है। इसके बजाय KAR98K और M24 का उपयोग करना बेहतरीन चीज़ रहेगी।


2) Crossbow

youtube-cover

Crossbow एक अलग तरह की गन है। इसकी मदद से आप बिना आवाज किए तीर द्वारा विरोधियों को नॉक कर सकते हैं। हालांकि, इससे आपको ज्यादातर मौकों पर असफलता ही मिलेगी।


3) Sawed-Off

youtube-cover

Sawed-Off शॉटगन को कई लोग पहले उपयोग करते थे। इसका डैमेज क्लोज रेंज में अच्छा है लेकिन रेंज बहुत ज्यादा कम है। इसकी S686 या S12K से तुलना नहीं की जा सकती।


4) VSS

youtube-cover

VSS एक तरह की स्नाइपर है। इस SMG में साइलेंसर लगा रहता है और एक ऑटो फायर में विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं। हालांकि, इसकी रेंज कम है और ऐसे में आप अन्य गन्स का उपयोग करके ज्यादा डैमेज दे सकते हैं और उन गन्स की रेंज भी ज्यादा रहेगी।


5) MK47 Mutant

youtube-cover

MK47 में 7.62mm की एमो उपयोग होती है और इसमें बर्स्ट मोड उपलब्ध है। हालांकि, यह क्लोज रेंज में निराशाजनक विकल्प रहेगा। इसके बदले M416 यता AKM को उपयोग करना फायदेमंद रहेगा /

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने गन्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment