BGMI में Nusa मैप पर लैंडिंग के लिए 5 सबसे अच्छी जगहें

BGMI में नया मैप कब लोगों ने ट्राय किया है (Image via Krafton
BGMI में नया मैप कब लोगों ने ट्राय किया है (Image via Krafton

BGMI की भारत में वापसी देखने को मिल गई है। थोड़े समय पहले ही Krafton ने नया मैप लॉन्च किया था और इसका नाम Nusa है। असल में यह सिर्फ 1x1 किलोमीटर का मैप है। इसमें लैंड करने के लिए 11 जगहें हैं। मैच भी बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। इस आर्टिकल में हम लैंडिंग के लिए सबसे बेहतर जगहों को लेकर बात करेंगे।


BGMI में Nusa मैप पर लैंडिंग के लिए 5 सबसे अच्छी जगहें

1) Science Center (North-West)

Science Center हॉट ड्रॉप है  (Image via Krafton)
Science Center हॉट ड्रॉप है (Image via Krafton)

Science Center असल में Nusa मैप के बीच में है। इस जगह पर ढेरों प्लेयर्स लैंड करते हैं क्योंकि यहां लूट अच्छी है। आक्रमक प्लेयर्स के लिए यह अच्छी जगह है।


2) Telepak Town (South-East)

Telepak Town को बहुत पसंद किया जाता है  (Image via Krafton)
Telepak Town को बहुत पसंद किया जाता है (Image via Krafton)

Nusa मैप में यह जगह लूट के मामले में बहुत पसंद की जाती है। इस जगह पर हर तरह की चीज़ें उपलब्ध हैं। साथ ही ढेरों बिल्डिंग हैं। हालांकि, कई सारे प्लेयर्स यहां लैंड करते हैं।


3) Cavern (North-East)

इस जगह पर कम प्लेयर्स लैंड करते हैं (Image via Krafton)
इस जगह पर कम प्लेयर्स लैंड करते हैं (Image via Krafton)

Cavern में कुछ ही घर हैं लेकिन असल में इसमें नीचे एक सीक्रेट जगह है। यहां पर कई सारी क्रेटस हैं और आपको जरूर अच्छी लूट मिलेगी। साथ ही यह जगह होने में है और ऐसे में कम लोग यहां पर आते हैं।


4) Shipyard (South-West)

असल में यह जगह कोने में है (Image via Krafton)
असल में यह जगह कोने में है (Image via Krafton)

Shipyard पर ढेरों कंटेनर्स और घर हैं। ऐसे में लोग यहां लूट हासिल करने के लिए लैंड कर सकते हैं। यहां शुरुआत में थोड़ी फाइट्स भी देखने को मिल सकती है। यह चीज़ जरूर ही संभव रहेगी।


5) Crystal Bay (West)

Crystal Bay अच्छी जगह है . (Image via Krafton)
Crystal Bay अच्छी जगह है . (Image via Krafton)

Crystal Bay एक आइलैंड है और इसे सेफ जगह माना जाट है। इस जगह पर लूट साधारण है लेकिन अच्छी शुरुआत करने के लिए प्लेयर्स यहां लैंड कर सकते हैं।

(नोट: लैंडिंग को लेकर इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment