BGMI में 5 तरीके जिनसे F/D रेश्यो को बढ़ाया जा सकता है

BGMI में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है
BGMI में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है

BGMI में हर कोई खुद को बेहतर दिखाना चाहता है। हालांकि, अगर आप सभी से अलग दिखना चाहते हैं, तो इस चीज़ में F/D रेश्यो का अहम किरदार रहता है। इससे पता चलता है कि आप मैच में औसतन कितने किल्स करते हैं। कई लोग इस मामले में संघर्ष करते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आप किस तरह से अपना F/D रेश्यो बढ़ा सकते हैं।


BGMI में 5 तरीके जिनसे F/D रेश्यो को बढ़ाया जा सकता है

1) आयटम्स का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करें

youtube-cover

Krafton ने BGMI में कई सारे आयटम्स जोड़े हैं। आपको फ्रैग ग्रेनेड, स्मोक और हीलिंग आयटम्स मिल जाएंगे। आप इन सभी का जरूरत के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। आप फ्रैग ग्रेनेड द्वारा विरोधी को डैमेज दे सकते हैं या नॉक कर सकते हैं।


2) ट्रेनिंग ग्राउंड में अभ्यास करें

youtube-cover

ट्रेनिंग ग्राउंड में आपको बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास करना होगा। अगर आप क्लासिक मोड में ज्यादा किल्स निकालना चाहते हैं, तो फिर गन फाइट्स और मूवमेंट का अभ्यास जरुरी है।


3) HUD कंट्रोल्स में चेंज करें

youtube-cover

कई लोग अभी भी HUD कंट्रोल्स में बदलाव करना पसंद नहीं करते हैं और BGMI द्वारा आगे सेटअप का उपयोग करते हैं। हालांकि, अगर आपको बेहतर प्रदर्शन करना है, तो फिर थ्री या फोर फिंगर क्लॉ सेटअप का उपयोग करना होगा।


4) सेंसिटिविटी सेटिंग्स में चेंज करें

youtube-cover

सेंसिटिविटी सेटिंग्स का एक अहम किरदार रहता है। इससे आप गेमप्ले और अपनी मूवमेंट को बेहतर कर सकते हैं। आप अपने डिवाइस के अनुसार इंटरनेट पर सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स ढूंढ सकते हैं।


5) सोच-समझकर खेलें

youtube-cover

BGMI में कई लोग किल्स करने की लालच में काफी ज्यादा रिस्क लेते हैं और इससे लंबे रन में उन्हें काफी ज्यादा नुकसान होता है। आपको हमेशा ही सोच-समझकर और अच्छा मौका मिलने पर ही रिस्क लेना चाहिए।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment