BGMI की संभावित रिलीज डेट को लेकर 8bit Goldy ने दिए बड़े संकेत, जल्द ही फैंस को मिलेगी खुशखबरी

8bit Goldy ने BGMI की वापसी को लेकर बड़ी बात कही (Image via Sportskeeda)
8bit Goldy ने BGMI की वापसी को लेकर बड़ी बात कही (Image via Sportskeeda)

22 मई 2023 को BGMI स्ट्रीमर और S8UL के को-ओनर लोकेश "Goldy" जैन ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम की थी। उनके चैनल का नाम 8bit Goldy है। इस स्ट्रीम पर मृण्मय "Beg4Mercy" लखर, सलमान "Mamba" अहमद, अनिमेष "Thug" अग्रवाल और पर्व "Regaltos" सिंह नज़र आए थे।

लाइव स्ट्रीम के दौरान गोल्डी और अन्य प्लेयर्स ने S8UL और उनके भविष्य के प्लान्स के बारे में बात की। इसी बेच Goldy ने Battlegrounds Mobile India की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी।

youtube-cover

Goldy ने गेम की अनबैन की तारीख के बारे में कहा,

"किसी द्वारा बताई गई कोई भी तारीख पर भरोसा मत कीजिएगा। मुझे रिलीज की तारीख पता है और मुझे उनसे (Krafton) इस बारे में पता चला है। आप सोचकर चलिए कि इस हफ्ते गेम की वापसी नहीं होने वाली है। इस हफ्ते से अगले हफ्ते के अंत के बीच गेम कभी भी रिलीज हो सकता है। यह शायद हफ्ते के अंत तक भी आ सकता है। हालांकि, यह बहुत जल्दी आने वाला है।"

Goldy भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा सम्मानित प्लेयर्स और क्रिएटर्स में से एक हैं। ऐसे में अगर उन्होंने गेम के बारे में कोई जानकारी दी है, तो यह जरूर ही पूरी तरह सही होंगी। यह खबर कई लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।


Goldy ने बताया BGMI किसी भी दिन अनबैन हो सकता है

youtube-cover

आपको बता दें कि BGMI के अनबैन होने को लेकर उन्होंने कहा,

"गेम इस महीने वापस आने वाला है। हर कोई इस बारे में जानता है। आज 21 तारीख हुई है और मुझे आपको हिंट दे देना चाहिए। इस हफ्ते के अंत तक और इंतजार कर सकते हैं। किसे पता, शायद यह इसके पहले भी वापस आ जाए और हफ्ते के अंतिम दिन को रिलीज हो जाए।"

Goldy ने इसके अलावा Regaltos के ईस्पोर्ट्स में शामिल होने और अन्य चीज़ों पर भी बयान दिया।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment