BGMI में Jonathan Gaming की तरह तगड़ा प्रदर्शन करने वाली शानदार सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) भारतीय खिलाड़ियों का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेला जाता है। इस टाइटल में 2.9 अपडेट सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है, जिसे दोनों डिवाइस के प्लेयर्स अपडेट करके नए फीचर्स का अनुभव लेते हुए आनंद उठा सकते हैं। हालांकि, Jonathan Gaming भारत के सबसे प्रसिद्ध ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी माने जाते हैं। उनका तगड़ा स्प्रे खिलाड़ियों को काफी आकर्षित करता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम BGMI में Jonathan Gaming की तरह तगड़ा प्रदर्शन करने वाली सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बताएंगे।


BGMI में Jonathan Gaming की तरह तगड़ा प्रदर्शन करने वाली शानदार सेंसिटिविटी सेटिंग्स

youtube-cover

भारत में BGMI खेलने वाले ढेरों कंटेंट क्रिएटर्स और यूट्यूबर्स देखने को मिल जाएंगे, जो उनकी अनोखी स्किल्स की वजह से पसंद किए जाते हैं। आपको बता दें कि Jonathan Gaming को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और उनका तगड़ा प्रदर्शन खिलाड़ियों को काफी प्रभावित करता है। जब वो विरोधियों को स्प्रे मारते हैं, तो फैंस चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं देते हैं। इस वजह से यहां पर उनकी तरह प्रदर्शन करने के लिए शानदार सेंसिटिविटी सेटिंग्स दी गई है:

कैमरा सेंसिटिविटी सेटिंग्स

  • 3rd पर्सन नो स्कोप: 120 प्रतिशत
  • 1st पर्सन नो स्कोप: 104 प्रतिशत
  • रेड डॉट, होलोग्राफिक, ऐम असिस्ट: 30 प्रतिशत
  • 2x स्कोप: 24 प्रतिशत
  • 3x स्कोप: 14 प्रतिशत
  • 4x स्कोप: 12 प्रतिशत
  • 6x स्कोप: 8 प्रतिशत
  • 8x स्कोप: 10 प्रतिशत

ADS सेंसिटिविटी सेटिंग्स

  • 3rd पर्सन नो स्कोप: 50 प्रतिशत
  • 1st पर्सन नो स्कोप: 51 प्रतिशत
  • रेड डॉट, होलोग्राफिक, ऐम असिस्ट: 20 प्रतिशत
  • 2x स्कोप: 26 प्रतिशत
  • 3x स्कोप: 24 प्रतिशत
  • 4x स्कोप: 30 प्रतिशत
  • 6x स्कोप: 12 प्रतिशत
  • 8x स्कोप: 12 प्रतिशत

जायरोस्कोप सेंसिटिविटी सेटिंग्स

  • 3rd पर्सन नो स्कोप: 300%
  • 1st पर्सन नो स्कोप: 300%
  • रेड डॉट, होलोग्राफिक, ऐम असिस्ट: 300%
  • 2x स्कोप: 300%
  • 3x स्कोप: 240%
  • 4x स्कोप: 235%
  • 6x स्कोप: 210%
  • 8x स्कोप: 80%

(नोट: इस आर्टिकल में Jonathan Gaming की तरह तगड़ा प्रदर्शन करने के लिए लेखक ने अपनी राय पर सेंसिटिविटी सेटिंग्स साझा की है। इस मामले में सभी खिलाड़ियों की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now