क्या BGMI (Battlegrounds Mobile India) का सर्वर चालू हो गया है?

क्या Battlegrounds Mobile India का सर्वर चालू हो गया है?
क्या Battlegrounds Mobile India का सर्वर चालू हो गया है?

NEWS : BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का सबसे प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम रहा है। भारतीय सरकार के द्वारा 28 जुलाई 2022 को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से रिमूव कर दिया था। हालांकि, गेम को रिमूव करने के बाद भी Krafton के डेवेलपर ने सर्वर को बंद नहीं किया था और भारतीय गेमिंग कम्युनिटी के द्वारा गेम का लुप्त उठाया जा रहा है।

हालांकि, काफी लम्बे समय से गेम को रिलॉन्च करने की रूमर्स देखने को मिल रही थी। आखिरकार 19 मई 2023 को डेवेलपर ने आधिकारिक पोस्ट को रिलीज करते हुए गेम को रिलॉन्च करने की घोषणा कर दी थी। खैर, इस आर्टिकल में हम क्या BGMI (Battlegrounds Mobile India) का सर्वर चालू हो गया है?, नजर डालने वाले हैं।


क्या BGMI (Battlegrounds Mobile India) का सर्वर चालू हो गया है?

BGMI (Battlegrounds Mobile India) के डेवेलपर ने 19 मई 2023 को गेम रिलॉन्च करने की घोषणा करते हुए सर्वर को आधिकारिक रूप से बंद किया था। तब से लेकर अभी तक सर्वर शुरू नहीं हुआ है लेकिन गेम को आधिकारिक रूप से गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर रिलीज कर दिया है और प्लेयर्स प्रीलोड कर सकते हैं। गेम को प्रीलोड करने के बाद में प्लेयर्स डायरेक्ट अकाउंट लॉगिन करके सर्वर शुरू होने के बाद में न्यू फीचर्स का एन्जॉय कर सकते हैं।

वर्तमान में प्रसिद्ध यूट्यूबर्स, Real Gamer, LoLzZz Gamer, Mayur Gamer, Danger, Ayush is Live और अन्य गेमर्स लाइव स्ट्रीम कर रहे हैं। उन्होंने सर्वर को शुरू कर लिया है और Battlegrounds Mobile India के लेटेस्ट वर्जन को आधिकारिक आधार पर खेल रहे हैं। हालांकि, डेवेलपर ने जानकारी दी थी कि सर्वर 29 मई 2023 (सोमवार) को दोपहर 2:30pm तक शुरू होने वाला है। अगर जो प्लेयर्स जबरदस्ती गेम को एक्सेस करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि, कुछ ही घंटों में गेम का सर्वर आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा और प्रीलोड करने वाले यूजर्स अकाउंट को लॉगिन करके गेम खेल सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications