क्या BGMI का 2.6 वर्जन भारत में जल्द ही रिलीज होगा?

BGMI की रिलीज डेट सामने आ गई है (Image via Krafton)
BGMI की रिलीज डेट सामने आ गई है (Image via Krafton)

BGMI की भारत में जल्द ही वापसी होने वाली है और इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। यह गेम 29 मई 2023 से रिलीज होगा। एंड्रॉइड पर गेम आ गया है और जल्द ही iOS पर जल्द ही रिलीज होगा और कल से सर्वर शुरू हो जाएंगे। Krafton असल में इस BGMI का पुराना वर्जन अभी के लिए वापस ला रहा है, जिसे 2.5 वर्जन बोलै जाता है।

कई लोगों के मन में साल है कि Krafton असल में 2.6 वर्जन APK को PUBG Mobile की तरह प्ले स्टोर पर रिलीज करेगा या नहीं। इसका जवाब हाँ है लेकिन रिलीज डेट अभी बताई नहीं जा सकती।


BGMI के 2.6 वर्जन को लेकर Krafton ने कोई ऐलान नहीं किया है

मौजूदा Battlegrounds Mobile India 2.5 पैच पर आधारित है (Image via Google)
मौजूदा Battlegrounds Mobile India 2.5 पैच पर आधारित है (Image via Google)

Battlegrounds Mobile India 2.5 अभी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। Krafton ने संकेत दिए थे कि BGMI का में आने वाले अपडेट्स असल में PUBG Mobile की तरह रहेंगे। ऐसे में प्लेयर्स को मौजूदा वर्जन जुलाई 2022 बैन से पेहे वाला होगा। हालांकि, जैसे ही 2.6 वर्जन लॉन्च होगा, तो Battlegrounds Mobile India में भी यही अपडेट आएगा।

अभी तक Krafton ने Battlegrounds Mobile India 2.6 की रिलीज डेट हो लेकर जानकारी नहीं दी है। हालांकि, यह अपडेट 29 मई या इसके बाद कभी भी रिलीज हो सकता है। आपको डेवलपर्स द्वारा आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना पड़ सकता है। खास बात यह है कि 2.6 वर्जन असल में PUBG Mobile में रिलीज हो गया था।

Battlegrounds Mobile India (2.5 वर्जन) के सर्वर 29 मई को एंड्रॉइड और iOS दोनों पर रिलीज किया जाएगा। BGMI असल में तीन महीने के ट्रायल्स पर आएगा और बाद में इसे पूरी तरह रिलीज किया जाएगा। Google Play Store पर आपको BGMI के आने वाले अपडेट के कुछ फीचर्स मिल जाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications