3 बेहतरीन तरीके जिनका उपयोग करके BGMI में तेजी से Conqueror पुश कर सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) रैंक सिस्टम पर आधारित लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है। सभी खिलाड़ी रैंक पुश करके उच्च स्तर पर पहुंचना चाहते हैं। इस बैटल रॉयल गेम का अंतिम टियर Conqueror है, जिस पर सिर्फ पहले 500 खिलाड़ियों को जगह मिलती है। आपको बता दें कि सीजन की शुरुआत में रणनीति और तकनीक के आधार पर रैंक पुश करते हैं, तो आसानी से उच्च स्तर को प्राप्त कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 बेहतरीन तरीके पर नजर डालने वाले हैं, जिनका उपयोग करके BGMI में Conqueror पुश कर सकते हैं।


3 बेहतरीन तरीके जिनका उपयोग करके BGMI में तेजी से Conqueror पुश कर सकते हैं

1) सुरक्षित जगहों पर लैंड करें

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को रैंक पुश करने के लिए ढेरों मैप्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें Erangel, Miramar, Livik और Sanhok शामिल हैं। हालांकि, खिलाड़ियों के द्वारा Erangel मैप सबसे ज्यादा खेला जाता है, जिसमें साधारण जगहों के विकल्प मिल जाते हैं। खिलाड़ियों को अच्छे रैंक पॉइंट्स प्राप्त करना है, तो हवाई जहाज से लैंड करते समय आपको सुरक्षित जगहों का चयन करना होगा, जिसमें Gorgeopol, Sosnovka Military Base, Novorepnoye और Mylta शामिल हैं। इन जगहों पर लैंड करके अच्छी लूट ले सकते हैं और तेजी से रैंक पुश कर सकते हैं।


2) ताकतवर गन्स को चुनना होगा

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को ताकतवर और कमजोर हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं। इस बैटल रॉयल गेम में आपको रेंज के आधार पर गन्स का चुनाव करना चाहिए। अगर खिलाड़ियों को तेजी से रैंक पुश करना है, तो क्लोज रेंज और लॉन्ग रेंज के कॉम्बिनेशन में गन का इस्तेमाल सकते हैं, क्योंकि ऐसा करने पर दूर स्थित दुश्मन को फिनिश कर पाएंगे। अगर दोनों ही गन्स क्लोज रेंज में उठाते हैं, तो लॉन्ग रेंज में स्थित दुश्मन को फिनिश नहीं कर पाएंगे और वो आपको आसानी से फिनिश करके रैंक पॉइंट्स कम कर देगा। इसलिए खिलाड़ियों को M416, SCAR-L, M762, AKM, AUG, DBS, S12K और M1014 की तरह गन्स का इस्तेमाल करना चाहिए।


3) सुरक्षित जोन में जाकर होल्ड करें

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को रणनीति के आधार पर गेम खेलना होगा। अगर तेजी से रैंक पुश करके Conqueror पहुंचना चाहते हैं, तो आपको हर मैच में अच्छे रैंक पॉइंट्स और टॉप 10 के अंदर स्थान प्राप्त करना होगा। हालांकि, शुरुआत में खिलाड़ियों को खुद के बचाव के लिए खेलना चाहिए। अगर मैदान पर विरोधियों की स्क्वाड दिखाई देती है, तो सुरक्षित जगह देखकर होल्ड करना होगा। इसके अलावा व्हीकल का उपयोग करके सेफ जोन में जाकर होल्ड कर सकते हैं और अंतिम जोन में विरोधियों को फिनिश करने के लिए रोटेशन करें, जिससे वो कन्फ्यूज हो जाएंगे और आप उन्हें आसानी से खत्म कर पाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now