BGMI के अनबैन के बाद मैप्स जो प्लेयर्स के लिए उपलब्ध रहेंगे 

BGMI अनबैन होने वाला है (Image via Krafton)
BGMI अनबैन होने वाला है (Image via Krafton)

Krafton ने थोड़े समय पहले ही ऐलान किया है कि Battlegrounds Mobile India (BGMI) की भारत में वापसी होने वाली है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। हर कोई इसके लिए उत्साहित है। कई प्लेयर्स लंबे समय बाद इस गेम को खेलेंगे। इस आर्टिकल में हम BGMI के सभी मैप्स के बारे में बात करेंगे, जो अनबैन के उपलब्ध रहेंगे।


BGMI के अनबैन के बाद मैप्स जो प्लेयर्स के लिए उपलब्ध रहेंगे

Erangle

youtube-cover

Erangle मैप के बारे में हर कोई जानता है। इस जगह को बहुत पसंद किया जाता है और सबसे ज्यादा इसी मैप को खेला जा जाता है। असल में यह 8 x 8 किलोमीटर का मैप है। Sosnovka military base, Rozhok, Pochinki, Georgepool और Novorepnoye इसकी कुछ फेमस जगहें हैं।


Miramar

youtube-cover

BGMI के अनबैन के बाद आपको Miramar ट्राय करना चाहिए। यह गेम के सबसे लंबे मैप्स में से एक है। असल में यह रेगिस्तान के थीम पर आधारित है। इसमें Hacienda Del Patron, Los Leones, Water Treatment, San Martin और El Pozo कुछ अच्छी जगहों में हैं।


Sanhok

youtube-cover

Sanhok एक छोटा मैप है लेकिन यह आक्रमकता के लिए जाना जाता है। यहां लूट अच्छी मिलती है। आप इस मैप में Pain Nan, Ruins, Bootcamp या Paradise Resorts में लैंड कर सकते हैं।


Vikendi

youtube-cover

Vikendi असल में गेम में रिलीज हुआ चौथा मैप है और असल में यह बर्फीले इलाके पर आधारित है। Volcano, Peshkova Mansion, Castle और Cosmodrome इस मैप के हॉट ड्रॉप्स हैं।


Livik

youtube-cover

Livik को BGMI का पहला 2 x 2 मैप माना जाता है। यह मैप छोटा है लेकिन इसमें ऊपर बताए गए सभी मैप्स का कॉम्बिनेशन मौजूद है। यहां पर लूट तगड़ी मिलती है और फाइट्स भी बहुत जल्दी शुरू हो जाती है। East Port, Shipyard, Power Plant और Midstein लैंडिंग के लिए अच्छी जगह है।


Karakin

youtube-cover

BGMI में थोड़े समय पहले ही इस मैप को लाया गया है। असल में यह Miramar की तरह है लेकिन यहां बड़े हिल्स और वैली नहीं है। Al Hayik, Al Habar, Bashara, Bahr Sahir और Hadiqa Nemo इस मैप की कुछ अच्छी जगहों में गिनी जाती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment