भारत में BGMI हुआ बैन : Krafton का आधिकारिक बयान और प्रोफेशनल गेमर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं

भारत में BGMI बैन (Image Credit : Garena)
भारत में BGMI बैन (Image Credit : Garena)

BGMI Ban : भारत में BGMI बैन होने पर E-sports कम्युनिटी में बवाल मच गया है। क्योंकि, कुछ समय पहले ही PUBG Mobile को भारतीय सरकार ने अचानक से बैन किया था। उसके कुछ समय बाद Krafton के डेवेलपर ने भारतीय गेमिंग कम्युनिटी को BGMI गेम प्रदान किया था, और E-sports में ग्रोथ देखने को मिल रही थी, कि भारतीय सरकार ने दोबारा से BGMI भी बैन कर दिया। हालांकि, Villager E-sports कम्युनिटी के CEO (Kuldeep Lather) ने ट्वीट किया है, जिसे आप यहां पर देख सकते हैं:

BGMI गेम को कुछ सप्ताह पहले भारतीय सरकार के अनुसार गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से रिमूव करवाया गया था। इस गेम को भारत में बैन बताया जा रहा है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा वर्तमान में भी इस सर्वर का उपयोग किया जा रहा है।

दरअसल, इस समय भी कुछ प्रोफेशनल गेमर्स और यूट्यूबर गेम को खेलना पसंद कर रहे हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम भारत में BGMI हुआ बैन : Krafton का आधिकारिक बयान और प्रोफेशनल गेमर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं नजर डालने वाले हैं।


भारत में BGMI हुआ बैन : Krafton का आधिकारिक बयान और प्रोफेशनल गेमर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं

Krafton का बयान

आधिकारिक बयान (Image Credit : Garena)
आधिकारिक बयान (Image Credit : Garena)

Krafton इंडिया के CEO Sean Hyuni Sohn ने Battlegrounds Mobile India बैन होने पर पहला आधिकारिक बयान 30 जुलाई को दिया था :

BGMI खेलने वाले भारतीय प्लेयर्स इस गेम से काफी संख्या में जुड़े हुए हैं, और हमें भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा सकारात्मक न्यूज मिलती रहती है। प्रत्येक गेमर्स की प्राइवेसी और पॉलिसी या उनका डेटा हमारे लिए पहली प्रायिकता होती है। इस वजह से ही हम प्रत्येक अपडेट में नए फीचर्स को जोड़ते रहते हैं कि प्रत्येक गेमर्स का डेटा सुरक्षित रहें, और आगे भी हम यही प्रयास करेंगे।

इसके आगे उन्होंने कहा की हम प्रत्येक प्लेयर्स के समर्थन की सराहना करते हैं और हम प्रत्येक परेशानी का हल ढूंढ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा गेमिंग कम्युनिटी को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।

Krafton के CFO Bae Dong-geun ने BGMI बैन होने पर कहा की :

हम भारत सरकार की परेशानियों का सम्मान करते हैं और काफी अच्छे तरीके से समझते हैं, कि प्रत्येक भारतीय प्लेयर्स का डेटा जरूरी होता है। इसके आगे उन्होंने कहा की अगर भारतीय सरकार को डेटा के साथ कुछ छेड़-खानी लगती है तो हम अलग-अलग तरीकों के माध्यम अनुसार भारतीय प्लेयर्स को BGMI गेम का आनंद लेने की पूरी कोशिश करने वाले हैं और प्रत्येक गेमर्स का डेटा काफी सुरक्षित रहेगा। इसकी भी हम पूरी ग्यारंटी लेते हैं।

प्रोफेशनल प्लेयर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं

भारत में इस गेम के अनेक प्रोफेशनल प्लेयर्स है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बढ़िया कंटेंट प्रदान करते रहते हैं। इस वजह से प्रत्येक गेमर्स ने रिएक्शन दिया है जिसे आप यहां देख सकते हैं:

Ghatak (घातक)

Ghatak ने क्रिप्टिक मैजेस के अनुसार ट्विटर एकाउंट पर 17 जुलाई को रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा :

"फिलहाल तो चीज़ें कार्य कर रही हैं, लेकिन कुछ समय लग सकता है"

Shiva Nandy (Skyesports CEO)

करीबन एक सप्ताह पहले Shiva Nandy ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी अपलोड की थी, जिसमें मैसेज :

100% आत्मविश्वाश के साथ बैटल रॉयल वापिस आएगा, हालांकि, कुछ समय लग सकता है।

Dynamo

अगस्त में हुई लाइव स्ट्रीम के दौरान Dynamo से एक फैंस ने प्रश्न में पूछा की गेम को अन-बैन किया जाएगा। तो उन्होंने कहा :

मुझे आत्मविश्वास है, कि BGMI को अन-बैन जरूर किया जाएगा। क्योंकि, प्रतिक्रियाएं काफी सकारात्मक है।
Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now