BGMI की वापसी की खबर से लेकर अभी तक जुड़ी सभी अपडेट्स पर एक नज़र 

BGMI अनबैन होने वाला है (Image via Sportskeeda)
BGMI अनबैन होने वाला है (Image via Sportskeeda)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) को भारतीय सरकार की MeitY ने पिछले साल जुलाई में बैन कर दिया था। इसके बाद से हर कोई वापसी का इंतजार कर रहा था। थोड़े समय पहले ही सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा जानकारी दी गई है कि गेम ट्रायल पीरियड पर वापस आने वाला है। इस आर्टिकल में हम उसके बाद आई सभी अपडेट्स पर एक नज़र डालने वाले है।


BGMI की वापसी की खबर से लेकर अभी तक जुड़ी सभी अपडेट्स पर एक नज़र

Battlegrounds Mobile India के सर्वर 19 मई को ऑफलाइन हो गए

BGMI servers are still offline (Image via Krafton)
BGMI servers are still offline (Image via Krafton)

जुलाई 2022 मे भारत ने गेम को बैन किया था। इसके बाद से ऐप स्टोर्स पर गेम उपलब्ध नहीं था लेकिन सर्वर चालू थे। हालांकि, अचानक 19 मई को सर्वर बंद हो गए और अनबैन के अपडेट मिल गए। यहां बताया गया कि गेम की जल्द ही वापसी होगी


Krafton ने BGMI की वापसी का ऐलान किया

19 मई 2023 को Battlegrounds Mobile India के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा कोई पोस्ट डली। इस दौरान ऐलान किया गया कि भारत में एक बार फिर आधिकारिक तौर पर गेम रिलीज किया जाने वाला है।


भर्ती के यूनियन मिनिस्टर ने बताया कि गेम थोड़े समय के लिए अनबैन हुआ है

Krafton के ऐलान के बाद भारत के यूनियन मिनिस्टर ने ऐलान किया कि गेम असल मे 3 महीने के ट्रायल पीरियड पर वापस आ रहा है । इसी बीच डाटा की सिक्योरिटी और सर्वर की जगहों को लेकर जानकारी मिल जाएगी और फिर गेम के पूरे भविष्य के बारे में पता चलेगा।


BGMI असल में Google Play Store पर उपलब्ध हो गया लेकिन सर्वर बंद है

Android के गूगल प्ले स्टोर पर अचानक से गेम आधिकारिक तौर पर नज़र आने लग गया और डाउनलोड बटन भी आ गया। हालांकि, अभी सर्वर बंद है और आप गेम खोलकर इसका अभी के लिए आनंद नहीं ले पाएंगे। अभी चीजें क्लियर नहीं हुई हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports