BGMI Masters Series 2022 ग्रैंड फाइनल्स: टीमें, इनामी राशि, कब और कहाँ पर देखें 

BGMI Masters Series के ग्रैंड फाइनल्स में 16 टीमों के बीच 75 लाख रुपयों के लिए होगी धमाकेदार भिड़ंत
BGMI Masters Series के ग्रैंड फाइनल्स में 16 टीमों के बीच 75 लाख रुपयों के लिए होगी धमाकेदार भिड़ंत

BGMI Master Series 2022 का लीग चरण 10 जुलाई को खत्म हुआ, जिसमें कुल 24 टीमों ने भाग लिया। इस चरण से टॉप 16 टीमों को ग्रैंड फाइनल्स के लिए चुना गया है, जो आज से शुरू हो रहा है।

इस प्रतियोगिता में कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये की इनामी राशि है, जिसमें से 75 लाख की राशि लीग चरण में टीमों को दी जाएगी और बाकी राशि ग्रैंड फाइनल्स में उनके प्रदर्शन के अनुसार दी जाएगी। इस चरण में कुल 20 मैच होंगे, जिसमें एक दिन में सिर्फ 4 मैच खेले जायेंगे। ये मुकाबले 13 जुलाई यानी आज से शुरू होंगे और 17 जुलाई तक चलेंगे।

BGMI Master Series ग्रैंड फाइनल्स में भाग लेने वाली टीमें

  1. Team XO
  2. Orangutan
  3. Chemin Esports
  4. Skylightz Gaming
  5. OR Esports
  6. GodLike Esports
  7. Team Insane
  8. Enigma Gaming
  9. Nigma Galaxy
  10. Team Soul
  11. Blind Esports
  12. 8Bit
  13. Team Enigma Forever
  14. Revenent
  15. FS Esports
  16. Global Esports

ग्रैंड फाइनल्स कब और कहाँ पर देखे

ग्रैंड फाइनल्स मुकाबला शाम 8 बजे से शुरू होगा, जिसे आप स्टार स्पोर्ट्स 2 टीवी चैनल, Loco और Glance पर हिंदी, इंग्लिश और तमिल भाषा में देख सकते हैं।

लीग चरण में टीमों का प्रदर्शन

Team XO ने तीन सप्ताह तक चलने वाली लीग चरण में सबसे अच्छा खेला और अंक तालिका में प्रथम स्थान पर कब्ज़ा किया। इस टीम ने 32 मैच में कुल 362 अंक हासिल किये। इसने लीग चरण में सबसे ज्यादा (7.25 लाख) इनामी राशि भी जीती।

Orangutan Gaming ने 293 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह टीम अपने आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है। Chemin Esports ने भी अपने खेलने के अंदाज से सभी लोगों को आकर्षित किया है।

OR Esports हाल ने समाप्त हुए BMPS Season 1 में दूसरा स्थान हासिल किया था। इस टीम ने पिछले कुछ महीनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम के फैंस को BGMI Masters Series ग्रैंड फाइनल्स में इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद भी है। जेली इस टीम के कप्तान हैं, जो हमेशा अपनी टीम को खराब स्थिति से बाहर निकालने में मदद करते हैं।

GodLike Esports ने लीग चरण में औसत प्रदर्शन किया और छठा स्थान हासिल किया। इस टीम का प्रदर्शन पिछले छह महीनों में खराब रहा है। कुछ दिन पहले इन्होंने Shadow को अपने नए कप्तान के रूप में टीम में शामिल किया है।

इंडिया की सबसे लोकप्रिय टीम Soul ने हाल में खत्म हुए BMPS Season 1 को जीत कर अपने मजबूत प्रदर्शन को साबित किया है। इस टीम को अगस्त में होने वाले PUBG Mobile World Invitational (PMWI) के लिए भी आमंत्रित किया गया है। यह टीम BGMI Masters Series को जीत कर अपनी पहचान को और मजबूत करना चाहेगी।

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now