BGMI Nodwin Pro Scrims 2023 के फाइनल्स के नतीजे और इनामी राशि का वितरण

Nodwin BGMI Pro Scrims (Image via Nodwin Gaming)
Nodwin BGMI Pro Scrims (Image via Nodwin Gaming)

OR Esports ने Nodwin BGMI Pro Scrims टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है। इस टूर्नामेंट का हाल ही में अंत देखने को मिला है। उन्होंने फाइनल्स में सबसे ज्यादा 83 अंक हासिल किए और जीत दर्ज की। आपको बता दें कि 7 Sea Esports दूसरे स्थान पर आया और वो सिर्फ एक पॉइंट से रह गए। साथ ही Team Destro ने टूर्नामेंट में जबरदस्त तरीके से दबदबा दिखाया और तीसरा स्थान हासिल किया।


BGMI Nodwin Pro Scrims 2023 के फाइनल्स के नतीजे और इनामी राशि का वितरण

टॉप टीमों की लिस्ट (Image via Nodwin Gaming)
टॉप टीमों की लिस्ट (Image via Nodwin Gaming)

Pro Scrims की कुल इनामी राशि ₹8,00,000 रुपये है और विजेता को 3 लाख रूपये मिलेंगे। देखिए किसे कितना इनाम मिला है:

  • चैंपियंस - ₹3,00,000- OR Esports
  • दूसरा स्थान - ₹1,00,000- 7 Sea Esports
  • तीसरा स्थान - ₹80,000- Team Destro
  • चौथा स्थान -₹75,000 - Medal Esports
  • पांचवां स्थान - ₹75,000 - God's Reign
  • छठा स्थान - ₹40,000 - Reckoning Esports
  • सातवां स्थान - ₹30,000 - VST
  • आठवां स्थान - ₹20,000 - Rivalry Esports
  • नवां स्थान - ₹10,000 - Team Soul
  • 10वां स्थान - ₹10,000 - Team 8Bit
  • 11वां स्थान - ₹10,000 - Revenant Esports
  • 12वां स्थान - ₹10,000 - Orangutan Esports
  • 13वां स्थान - ₹10,000 - BLIND Esports
  • 14वां स्थान - ₹10,000 - Team Tamilas
  • 15वां स्थान - ₹10,000 - Nigma Galaxy
  • 16वां स्थान - ₹10,000 - Psyche
पूरा लीडर बोर्ड (Image via Nodwin Gaming)
पूरा लीडर बोर्ड (Image via Nodwin Gaming)

Gods Reign ने पांचवां स्थान हासिल किया, वहीं Team Soul अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और सिर्फ 37 अंक ही हासिल करने में सफल रही। खैर, OR ने खुद को बतौर टीम साबित किया है। 7 Sea Esports को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अंत में आते-आते तगड़ी वापसी की। देखा जाए तो सिर्फ एक पॉइंट की कमी के कारण उन्हे हार का सामना करना पड़ा। खैर, उम्मीद होगी कि आगे उन्हें जीत मिलें।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment