GodLike Esports से जाने के बाद प्रसिद्ध BGMI स्ट्रीमर राहुल "Novaking" धनकर ने लाइव स्ट्रीम की। इसी बीच उन्होंने BGMI के कुछ मैच खेले और अपने सफर को लेकर बात की।
उन्होंने बताया कि काफी समय पहले ही Goldlike टीम बन गई थी और बाद में इसे बंद करना पड़ा। Novaking ने कहा,
GodLike नाम BGMI के समय नहीं आया, बल्कि उसके पहले ही आ गया था। मैं, Smokie, Assassin, Naruto और कुछ अन्य प्लेयर्स साथ खेला करते थे। उस समय Mortal और अन्य प्लेयर्स SouL का हिस्सा थे और हम GodLike में शामिल थे। इसी वजह से हमने GodLike को Mini Militia के दिनों में तैयार किया था।"
GodLike Esports को PUBG Mobile में अपनी टीम को डिसबैंड करना पड़ा था। उन्होंने बताया:
"हमने PUBG Mobile टूर्नामेंट के लिए GodLike के तौर पर रजिस्टर किया। Scout भी उस समय खेल रहे थे लेकन वो टीम RAW का हिस्सा थे। वो टूर्नामेंट शायद PMPC या ऐसा ही कुछ था, मुझे याद नहीं है। यही वो समय था, Smokie हमें छोड़कर चले गए और Scout के साथ खेलना शुरू किया। हम तीन लोगों के साथ ही खेलें और इसी वजह से GodLike को PUBG Mobile के दौरान बंद करना पड़ा। "
BGMI स्ट्रीमर्स ने मिलकर GoldLike को तैयार किया
उन्होंने बताया कि Smokie, Kronten और अन्य लोगों ने साथ मिलकर GodLike Esports को बनाया था। उन्होंने बताया,
"Kronten ने बाद में Rush नाम की क्लेम बनाई और हम Team IND का हिस्सा थे । मैंने IND को छोड़ और उन्होंने डिसकॉर्ड पर बात की, कि वोTeam IND या Rush नाम नहीं रखेंगे, बल्कि एक नया नाम रखना पसंद करेंगे। इसी बीच Smokie ने GodLike नाम का सुझाव दिया । मैं GodLike का हिस्सा सिर्फ अभी नहीं था, बल्कि मैं इस क्लेन के साथ 2017 से हूँ।"
अब देखना होगा कि आगे जाकर ईस्पोर्ट्स का सीन किस तरह से आगे बढ़ता है।
Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment

GIF
Comment in moderation