BGMI को भारत में बैन करने की अफवाहों पर एक बड़ी जानकारी

BGMI को बैन करने की अफवाहें गलत है
BGMI को बैन करने की अफवाहें गलत है

BGMI को भारत में जुलाई 2021 में रिलीज किया गया था। यह असल में PUBG Mobile का भारतीय वर्जन है। रिलीज के बाद से Battlegrounds Mobile India को जबरदस्त सफलता मिली है और लगातार इसके डाउनलोड्स बढ़ रहे हैं। कुछ समय पहल ही Garena Free Fire को भारत में बैन किया गया था।

अब Free Fire के बैन के बाद कुछ लोग Battlegrounds Mobile India पर भी बैन की मांग कर रहे हैं। असम के NGO PRAHAR ने MEITY में पेटिशन फाइल करते हुए BGMI में बैन की मांग की है और बताया है कि यह भारत सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। इसी वजह से लग रहा है कि भारत में यह गेम बैन हो सकता है।


BGMI को भारत में क्या बैन किया जाएगा?

youtube-cover

इस गेम को बैन करने की डिमांड की जा रही है लेकिन भारतीय सरकार ने किसी भी तरह से Battlegrounds Mobile India के बैन के संकेत नहीं दिए हैं। हालांकि, MEITY ने तेलंगाना हाई कोर्ट में फाइल हुए PIL में BGMI को बैन करने की रिवेस्ट पर जवाब दिया था।

youtube-cover

MEITY के अनुसार PUBG Mobile और Battlegrounds Mobile India एक ऐप्लिकेशन नहीं है। दोनों में सिर्फ एक जैसे हैं लेकिन कुछ चीज़ें इसे अलग बनाती है। इससे पता चलता है कि सरकार के पास इस गेम को बैन करने के कोई भी प्लान्स नहीं है। Krafton ने खुद बताया है कि भारत सरकार की ओर से गेम बैन नहीं होगा।

इसी वजह से कहा जा सकता है कि Battlegrounds Mobile India को अब भारत में बैन नहीं किया जाएगा। खिलाड़ी लगातार इस गेम का आनंद ले सकते हैं। PUBG Mobile और BGMI के डेवलपर्स अलग-अलग हैं और अब इस गेम का चीन से कोई रिश्ता नहीं है। इसी वजह से BGMI को रिलीज करने की अनुमति दी गई थी।