BGMI के सर्वर उपलब्ध नहीं होने वाले मैसेज को हटाया या सही किया जा सकता है?

BGMI का सर्वर बंद है (Image via Krafton)
BGMI का सर्वर बंद है (Image via Krafton)

Krafton ने थोड़े समय पहले ही भारतीय फैंस को बड़ा अपडेट दिया था। दरअसल, उन्होंने बताया था कि BGMI की आखिर वापसी देखने को मिलने वाली है। असल में भारतीय सरकार ने तीन महीने के ट्रायल पीरियस पर गेम की वापसी की अनुमति को दी है। यह गेम लगभग 10 महीने के बाद वापस आने वाला है।

Krafton के इस ऐलान के बाद गेम की वापसी का हर कोई इंतजार कर रहा है। साथ ही भारतीय सरकार के यूनियन मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

ट्रायल फेज के दौरान सर्कार ने गेम पर सभी को नज़रें रखने के लिए कहा है। साथ ही आप सिर्फ लॉगिन करके गेम का आनंद नहीं ले सकते हैं। असल में इसमें समय की एक सीमा होगी और 90 दिनों के लिए यही चीज़ जारी रहने वाली है। साथ ही गेम में ब्लड का रंग भी चेंज होगा। इसके अलावा डाटा की सिक्योरिटी को लेकर भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

BGMI के सर्वर पर अजीब मैसेज आ रहा है

अभी BGMI के सर्वर पर “server is not online yet error” का मैसेज आ रहा है। असल में गेम की वापसी के ऐलान के पहले सर्वर चल रहा था। हालांकि, नए अंदाज में BGMI की वापसी के ऐलान के बाद सर्वर बंद हो गया है। कई लोग गेम का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। फैंस के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और क्या इसे सही किया जा सकता है।

आपको बता दें कि BGMI के डेवलपर्स असल में सर्वर को शिफ्ट कर रहे हैं और इसी वजह से सर्वर अभी बंद है। साथ ही थोड़े चेंज भी लाए जाएंगे और ऐसे में गेम को अभी ऑन रखना संभव नहीं है। साथ ही इस एरर को सही करने का भी कोई तरीका नहीं है क्योंकि सर्वर पूरी तरह से BGMI पर आधारित है। जब तक वो चीज़ें पूरी नहीं करेंगे, दिक्कतें आती रहेंगी।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment