BGMI (Battlegrounds Mobile India) में तगड़ा प्रदर्शन करने वाली साधारण सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) को भारतीय गेमिंग कम्युनिटी के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस टाइटल को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और गेम के अनोखे फीचर्स का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें खिलाड़ियों को बेहतरीन क्वालिटी के ग्राफिक्स मिल जाते हैं, जिन्हें डिवाइस के आधार पर इस्तेमाल कर सकते हैं। गेम के अंदर तगड़ा प्रदर्शन करना मुश्किल माना जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम तगड़ा प्रदर्शन करने के लिए साधारण सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर बात करेंगे।


BGMI (Battlegrounds Mobile India) में तगड़ा प्रदर्शन करने वाली साधारण सेंसिटिविटी सेटिंग्स

youtube-cover

BGMI में सेंसिटिविटी सेटिंग्स गेम की नींव मानी जाती है। नए खिलाड़ियों को शुरुआत में इस सेंसिटिविटी सेटिंग के बारे में जानकारी नहीं होती है लेकिन गेम खेलते समय जब गन्स का रिकोईल काफी ज्यादा होता है, तब जाकर खिलाड़ियों को आभास होता है कि सेंसिटिविटी सेटिंग्स गेम के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है।

सभी प्लेयर्स मैदान पर तगड़ा प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होता है और नामुमकिन भी नहीं है। खिलाड़ियों को ट्रेनिंग मोड में जाकर सेंसिटिविटी सेटिंग्स को एडजस्ट करके लगातार अभ्यास करना पड़ेगा। यहां पर दी गई सलाह के आधार पर सेटिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिलेगा:

कैमरा सेंसिटिविटी सेटिंग्स

  • TPS (नो स्कोप): 120
  • FPS (नो स्कोप): 120
  • रेड डॉट, होलोग्राफिक, एम असिस्ट: 50
  • 2X स्कोप: 50
  • 3X स्कोप: 40
  • 4X स्कोप: 40
  • 6X स्कोप: 15
  • 8X स्कोप: 14

ADS सेंसिटिविटी सेटिंग्स

  • TPS (नो स्कोप): 120
  • FPS (नो स्कोप: 120
  • रेड डॉट, होलोग्राफिक, एम असिस्ट: 50
  • 2X स्कोप: 50
  • 3X स्कोप: 40
  • 4X स्कोप: 40
  • 6X स्कोप: 15
  • 8X स्कोप: 15

BGMI में जायरोस्कोप का फायदेमंद विकल्प मिल जाता है। अगर शुरुआती प्लेयर्स हैं, तो खिलाड़ियों को समस्या हो सकती है लेकिन लगातार अभ्यास करने पर प्रदर्शन में काफी उन्नति देखने को मिलेगी।

जायरोस्कोप सेंसिटिविटी सेटिंग्स

  • TPS (नो स्कोप): 400
  • FPS (नो स्कोप): 400
  • रेड डॉट, होलोग्राफिक, एम असिस्ट: 300
  • 2X स्कोप: 300
  • 3X स्कोप: 300
  • 4X स्कोप: 300
  • 6X स्कोप: 60
  • 8X स्कोप: 70

ADS जायरोस्कोप सेंसिटिविटी सेटिंग्स

  • TPS (नो स्कोप): 300
  • FPS (नो स्कोप): 300
  • रेड डॉट, होलोग्राफिक, एम असिस्ट: 300
  • 2X स्कोप: 300
  • 3X स्कोप: 300
  • 4X स्कोप: 300
  • 6X स्कोप: 70
  • 8X स्कोप: 60

(नोट: यह सेंसिटिविटी सेटिंग्स लेखक ने अपनी राय के आधार पर दी है। इस मामले में सभी खिलाड़ियों की पसंद अलग होती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now