BGMI के 2.7 अपडेट को एंड्रॉइड और iOS पर किस तरह डाउनलोड करें?

BGMI का नया अपडेट (Image via Sportskeeda)
BGMI का नया अपडेट (Image via Sportskeeda)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BattleGrounds Mobile India) को भारत में बहुत पसंद किया जाता है। इसके नए अपडेट के लिए काफी समय से इंतजार हो रहा था। अब Krafton ने 2.7 अपडेट के बारे में जानकारी दे दी है। इसलिए इस आर्टिकल में हम BGMI को एंड्रॉइड और iOS पर डाउनलोड करने के तरीके पर नज़र डालेंगे।


BGMI का 2.7 अपडेट कब रिलीज होगा?

कुछ घंटों पहले ही Krafton ने 2.4 अपडेट का शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने Battlegrounds Mobile India की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है।

BGMI का 2.7 अपडेट (Image via Krafton)
BGMI का 2.7 अपडेट (Image via Krafton)

अपडेट के रिलीज की यह टाइमिंग है:

  • AOS (गूगल प्ले स्टोर): 9 अगस्त 2023, दोपहर 1:30 से शाम 7:30 के बीच
  • iOS (ऐप स्टोर): 9 अगस्त 2023, दोपहर 4 बजे

Krafton के अनुसार यह समय सिर्फ अनुमानित है और डिवाइस के साथ ही जगह के ऊपर थोड़े चेंज जरूर आएंगे।


BGMI के 2.7 अपडेट को किस तरह डाउनलोड करें?

BGMI के 2.7 अपडेट को डाउनलोड करना बहुत ज्यादा आसान है। यह काम कुछ ही आसान स्टेप्स का है। आप iOS और एंड्रॉइड दोनों पर इसे जल्दी डाउनलोड कर पाएंगे। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें।

youtube-cover

स्टेप 1: अपने डिवाइस पर गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर को खोलें। आपको BGMI सर्च करना होगा।

आप Battlegrounds Mobile India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 2: सबसे पहले रिजल्ट पर क्लिक करें और फिर गेम आपके सामने खुल जाएगा।

स्टेप 3: आपको इंस्टॉल या अपडेट के बटन पर क्लिक करना होगा। इसी के साथ नया 2.7 वर्जन डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। इसकी स्पीड इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर करेगी।

स्टेप 4: अपडेट होने के बाद गेम खोलें और सारी परमिशन दें।

स्टेप 5: आपको अपने खाते द्वारा लॉगिन करना है और फिर आप नई चीज़ों का आनंद ले पाएंगे।

ध्यान रहे कि आपको डाउनलोड सेक्शन से रिसोर्स पैक्स को डाउनलोड जरूर करना होगा।

अगर आप एम्यूलेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर उसमें गूगल प्ले स्टोर खोलें और वहां से ऐप को अपडेट या डाउनलोड करें।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment