BGMI में 2.9 अपडेट को एंड्रॉइड डिवाइस पर कैसे डाउनलोड करें?

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) को Krafton inc. के द्वारा बनाया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करके फीचर्स का अनुभव उठाते हुए आनंद ले सकते हैं। 2.9 अपडेट के साथ नए फीचर्स, इवेंट्स और कॉस्मेटिक रिवॉर्ड्स को जोड़ा गया है। अगर नए अपडेट को डाउनलोड नहीं किया है, तो परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस आर्टिकल में हम अपडेट को एंड्रॉइड डिवाइस में डाउनलोड करने की जानकारी देने वाले हैं।


BGMI में 2.9 अपडेट को एंड्रॉइड डिवाइस पर कैसे डाउनलोड करें?

BGMI का 2.9 अपडेट एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध हो गया है। नए अपडेट को मौसम के आधार पर डेवलप किया गया है। यह स्नो थीम पर आधारित है, जो खिलाड़ियों को काफी प्रभावित कर रहा है। इस अपडेट में Snowy Village पर खिलाड़ियों को रिस्पॉन कार्ड नहीं मिलेगा, जो आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है।

आपको बता दें कि दोनों ही डिवाइस के लिए अलग-अलग डाउनलोड साइज देखने को मिल जाएंगे। एंड्रॉइड डिवाइस का अपडेट 251 MB का है और iOS डिवाइस के लिए 2.8 GB का अपडेट आया है। यहां पर दी गई स्टेप्स का पालन करके एंड्रॉइड डिवाइस में 2.9 अपडेट को डाउलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलना होगा। सर्च बॉक्स में जाकर BGMI टाइप करना होगा। यहां पर क्लिक करके सीधे डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं।

स्टेप 2: स्क्रीन पर अपडेट वाले बटन पर टच करना होगा। इसका साइज 251 MB का है, जिसे इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 3: परमिशन देने के बाद लॉगिन करना होगा। स्क्रीन पर डाउनलोड रिसोर्स फाइल्स का विकल्प देखने को मिल जाएगा, जिसमें लो रिसोर्स पैक और एचडी रिसोर्स पैक शामिल हैं। अपनी पसंद से किसी भी पैक्स को डाउनलोड कर सकते हैं और नए फीचर्स का आनंद ले पाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now