BGMI में Moondrop Eterna सेट किस तरह से हासिल करें?

BGMI में Moondrop Eterna सेट (Image via Krafton)
BGMI में Moondrop Eterna सेट (Image via Krafton)

BGMI में Moondrop Eterna सेट काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। यह बहुत ही रेयर इनाम है और इसी वजह से सभी की नजरें इसपर बनी हुई हैं। इस चीज में पैसे जरूर खर्च होंगे लेकिन जो लोग अमूमन रेयर आयटम्स हासिल करने का शौक रखते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प होने वाला है। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।


BGMI में Moondrop Eterna सेट किस तरह से हासिल करें?

Moondrop Eterna सेट असल में BGMI के नए Moonlight Throne इवेंट की मुख्य इनामी राशि है। आपको इसके लिए 6 Moondrop Gems जमा करने होंगे और इसके बदले आपको इनाम देखने को मिलेगा। Moondrop Eterna सेट पर आप कुछ खास गिफ्ट्स हासिल कर सकते हैं। आपको हर तरह का इनाम हासिल करने के लिए अलग-अलग तरह की संख्या के Moondrop Gem खर्च करने होंगे:

  • Moondrop Eterna कवर - 3 Moondrop Gems
  • Moondrop Eterna सेट - 6Moondrop Gems
  • Moondrop Eterna M249 - 3 Moondrop Gems
  • Moondrop Eterna हेलमेट - 2 Moondrop Gems
  • Moondrop Eterna ग्लाइडर - 2 Moondrop Gems
  • Moondrop Eterna इमोट - 1 Moondrop Gem
  • एक मटेरियल - 1 Moondrop Gem

BGMI में Moondrop Eterna सेट को किस तरह से रिडीम करें:

स्टेप 1: आपको Moonlight Throne इवेंट को खोलना है और इसमें हिस्सा लेकर Moondrop Gems को हासिल करना है। हर ड्रॉ के साथ लकी बार भरत है और फिर एक बड़ी चीज हासिल करने पर Moondrop Gems मिलता है।

स्टेप 2: 6 Moondrop Gems को हासिल करने का लक्ष्य बनें क्योंकि इससे ही सेट अनलोकक होगा।

स्टेप 3: इवेंट Redemption मेनू खोलें और यहां आपको Moonlight Throne इवेंट दिखेगा, वहाँ क्लिक करें। यह चीज आपको 6 जेम्स हासिल करने के बाद करनी है।

स्टेप 4: Moondrop Eterna सेट को चुनें और फिर एक्सचेंज करें।

स्टेप 5: कंफर्मेशन बटन पर क्लिक करें और फिर आपको सेट मिल जाएगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now