BGMI के अंदर 2022 में मुफ्त रॉयल पास किस तरह से हासिल करें?

BGMI में हर कोई रॉयल पास हासिल करना चाहता है
BGMI में हर कोई रॉयल पास हासिल करना चाहता है

BGMI को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें कई अलग-अलग फीचर्स मौजूद हैं। गेम में रॉयल पास पर सभी की निगाहें रहती हैं। इसमें आपको मिशन्स करने होते हैं और इनाम के रूप में आपको इनाम मिलते हैं। हर चार हफ्ते में नया रॉयल पास आता है।

कई खिलाड़ी रॉयल पास खरीदने में सक्षम नहीं रहते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आप मुफ्त में रॉयल पास हासिल कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम साल 2022 में BGMI के अंदर मुफ्त में रॉयल पास हासिल कर सकते हैं।


BGMI में 2022 में मुफ्त रॉयल पास किस तरह से हासिल करें?

1) Google Opinion Rewards

youtube-cover

Google Opinion Rewards का उपयोग करना सेफ है क्योंकि इसे गूगल ने बनाया है। इस ऐप की मदद से आपको मुफ्त में प्ले क्रेडिट्स मिल सकते हैं। आपको कुछ आसान सर्वे का जवाब देना होता है। इसके बदले आपको प्ले क्रेडिट्स मिलते हैं और आप इनका इस्तेमाल करते हुए UC खरीद सकते हैं और मुफ्त में रॉयल पास हासिल कर सकते हैं।


2) गिवअवे

youtube-cover

गिवअवे की मदद से आप मुफ्त में BGMI में रॉयल पास पा सकते हैं। दरअसल, आपको अलग-अलग तरह के टूर्नामेंट्स या स्ट्रीमर्स द्वारा आयोजित होने वाले गिवअवे में हिस्सा लेना चाहिए। अगर आपकी किस्मत रही तो आपको इनाम मिलेंगे। YouTube, Loco और Rooter जैसी अलग-अलग ऐप्स पर गिवअवे चलते रहते हैं। हालांकि, यह चीज़ आपकी किस्मत पर निर्भर करती है।


3) Poll Pay

youtube-cover

Poll Pay एक प्रसिद्ध Get-Paid-To ऐप है। इसमें आप अलग-अलग तरीके के टास्क करते हुए पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं। इन पॉइंट्स को रिडीम करते हुए आप पैसे कमा सकते हैं और फिर उनसे रॉयल पास खरीद सकते हैं।

नोट: खिलाड़ियों को हर एक ऐप और वेबसाइट की टर्म्स और कंडीशंस को उपयोग करने से पहले जरूर पढ़ना चाहिए।