BGMI (Battlegrounds Mobile India) में तेजी से Conqueror कैसे पहुंच सकते हैं?

Battlegrounds Mobile India (Image via krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) रैंक सिस्टम पर आधारित बैटल रॉयल गेम है। सभी प्लेयर्स रैंक पुश करके उच्च टियर पर जाना चाहते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम तेजी से Conqueror कैसे पहुंच सकते हैं, उस पर नजर डालने वाले हैं।


BGMI (Battlegrounds Mobile India) में तेजी से Conqueror कैसे पहुंच सकते हैं?

1) लैंड करने की सही जगह चुनें

youtube-cover

BGMI में रैंक पुश करने वाले खिलाड़ियों को अपनी लैंड करने की जगह को सबसे पहली प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि गलत जगह लैंड करते हैं, तो आपकी रैंक में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। इस वजह से खिलाड़ियों को सुरक्षित जगहों पर लैंड करने का फैसला लेना होगा और जोन के कोनों की मदद से सर्वाइव करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अंतिम जोन में आक्रामक रूप से गेम खेलकर बढ़िया रैंक पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं, जिससे Conqueror जाना आसान हो जाएगा।


2) रोटेशन करने का सही तरीका चुनें

youtube-cover

इस बैटल रॉयल गेम में खिलाड़ियों को Conqueror टियर तक पहुंचना है, तो ज्यादा से ज्यादा ध्यान सर्वाइवल टाइम पर देना होगा। ऐसे में मैदान पर रोटेशन करने का तरीका सही होना चाहिए। अगर प्लेयर्स सीधे जाते हैं, तो यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है। इस वजह से खिलाड़ियों को तकनीक और रणनीति के आधार पर रोटेशन करना होगा, जिससे दुश्मनों को कन्फ्यूज कर सकते हैं और फिनिश निकालकर रैंक बढ़ा सकते हैं।


3) अंतिम जोन में सही निर्णय लेना होगा

youtube-cover

BGMI का अंतिम जोन निर्णायक होता है। अगर गलत फैसला लेते हैं, तो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इस वजह से अंतिम जोन में विरोधियों को फिनिश करने के लिए खुले में नहीं जाना चाहिए, क्योंकि ऐसी स्थिति में दुश्मन आपके ऊपर हमला कर सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को स्मोक का उपयोग करके विरोधियों को फिनिश निकालने का प्रयास करना होगा, जिससे जीतने के चांस बढ़ जाते हैं, जो रैंक पुश करने में फायदा दिलाएगा।

(नोट: इस आर्टिकल में Conqueror पुश करने के लिए लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications