BGMI में मुफ्त UC किस तरह से हासिल करें?

BGMI में मुफ्त UC हासिल की जा सकती है (Image via Krafton)
BGMI में मुफ्त UC हासिल की जा सकती है (Image via Krafton)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) को भारत में काफी पसंद किया जाता है। इस गेम के ग्राफिक्स और गेमप्ले तगड़ा है। हालांकि, कई लोग UC का उपयोग करके ढेरों बेहतरीन आयटम्स खरीदने की इच्छा रखते हैं। ढेरों लोग पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन तरीकों से आप मुफ्त में UC का सकते हैं।


BGMI में मुफ्त UC किस तरह से हासिल करें?

1) Google Opinion Rewards

youtube-cover

Google Opinion Rewards में आपको छोटे और आसान सर्वे मिलते हैं। असल में यह गूगल का आधिकारिक ऐप है और आपको इनाम के तौर पर प्ले क्रेडिट मिलते हैं। उनका उपयोग करके आप UC खरीद सकते हैं।


2) Rooter

youtube-cover

Rooter को कई लोग उपयोग करते हैं और इसमें अमूमन स्ट्रीम्स और सर्वे होते हैं। आप इन सभी चीज़ों में हिस्सा लेकर पैसे कमा सकते हैं और फिर उनसे डायमंड्स ले सकते हैं।


3) गिवअवे

youtube-cover

कई सारे यूट्यूब चैनल खुद को प्रमोट करने के लिए गिवअवे रखते हैं। इसमें UC और रॉयल पास गिफ्ट में दिए जाते हैं। आप यहां हिस्सा ले सकते हैं और अगर किस्मत रही, तो फिर आपको मुफ्त में इनाम मिल जाएगा।


4) कंटेंट क्रिएटर्स के इवेंट

youtube-cover

आपको बता दें कि कई सारे कंटेंट क्रिएटर्स टूर्नामेंट का आयोजन करते हैं, उनमें हिस्सा लेकर आप इनाम के तौर पर UC जीत सकते हैं। ढेरों लोग थर्ड पार्टी टूर्नामेंट्स आयोजित करते हैं और उनमें आप अपनी स्किल्स के दम पर कमाई कर सकते हैं।


5) Winzo

youtube-cover

Winzo काफी प्रसिद्ध ऐप है और इसे कई BGMI स्ट्रीमर उपयोग करते हैं। इसमें ऑनलाइन टूर्नामेंट चलते हैं और उनमें हिस्सा लेकर आप इनाम हासिल कर सकते हैं। अगर आपकी टीम अच्छा प्रदर्शन करती है, तो जरूर आपको इनाम मिलेंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। साथ ही आपको UC आसानी से नहीं मिलेंगे। इसमें मेहनत करनी होगी।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment