BGMI में सोलो vs स्क्वाड फाइट्स में जीत कैसे दर्ज करें?

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में सोलो vs स्क्वाड फाइट्स में जीत दर्ज करना बहुत ज्यादा मुश्किल है और आपको सोच-समझकर खेलना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम BGMI में सोलो vs स्क्वाड मैचों में जीत दर्ज करने के लिए अहम जानकारी पर नज़र डालने वाले हैं।


BGMI में सोलो vs स्क्वाड फाइट्स में जीत कैसे दर्ज करें?

लैंडिंग सही जगह करें

youtube-cover

BGMI में सोलो खेलने पर अगर आप शुरुआत में हॉट ड्रॉप पर लैंड कर जाएंगे, तो इससे नुकसान ही देखने को मिलेगा। आपको हमेशा ही सोलो खेलते समय ऐसी जगह लैंड करना चाहिए, जहां लूट अच्छी हो और कम खिलाड़ी आएं। इससे आप आगे के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे।


लूट पर ध्यान दें

youtube-cover

एक स्क्वाड को अकेले खत्म करने के लिए लूट अच्छी होनी चाहिए। आपको क्लोज रेंज के लिए तगड़ी गन साथ रखनी होगी। इसके अलावा ग्रेनेड्स और स्मोक्स द्वारा फायदा हो सकता है। साथ ही बुलेट्स की संख्या ज्यादा रखने का प्रयास करें।


मूवमेंट पर ध्यान दें

youtube-cover

सोलो vs स्क्वाड मैचों में आपको हमेशा ही सोच-समझकर मूव करना चाहिए। कवर लेकर आगे बढ़ें और ऐसा करने पर आप स्क्वाड फाइट्स में खुद को बचा सकते हैं। साथ ही मूवमेंट के मामले में भी दिक्कत नहीं आती है। आपको एक जगह रहकर फाइट्स नहीं करनी चाहिए। जगह बदलते रहें और इससे आपके फाइट्स में जीत के चांस बढ़ा पाएंगे।


विरोधियों का ध्यान भटकाए

youtube-cover

सोलो vs स्क्वाड मैचों में अमूमन अगर चारों विरोधियों आपके ऊपर हमला करेंगे, तो आप आसानी से एलिमिनेट हो जाएंगे। ऐसे में अब आपको फाइट्स के दौरान विरोधियों का ध्यान भटकाना चाहिए और एक-एक करके सभी को नॉक करना है। इससे ही आप फाइट्स में जीत दर्ज कर पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now