BGMI में Lucky Treasure क्रेट: मुख्य रिवॉर्ड्स, कीमत और अन्य जानकारी

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में डेवलपर्स के द्वारा लगातार इवेंट्स पेश किए जाते हैं, जिसमें भाग लेकर महंगे आयटम्स को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Lucky Treasure क्रेट में मौजूद मुख्य रिवॉर्ड्स, कीमत और अन्य जानकारी पर नजर डालने वाले हैं।


BGMI में Lucky Treasure क्रेट: मुख्य रिवॉर्ड्स, कीमत और अन्य जानकारी

BGMI में Krafton inc. के द्वारा Lucky Treasure क्रेट इवेंट को 2 जनवरी 2024 को जोड़ा गया था और यह इवेंट 25 जनवरी 2024 तक चलेगा। यह इवेंट उन खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद है, जिनके अकाउंट में पर्याप्त मात्रा में UC हैं और वो मुख्य रिवॉर्ड्स को खरीद सकते हैं।

इस क्रेट के अंदर खिलाड़ियों को विशेष रूप से महंगे रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं, जिन्हें खरीदने के लिए खिलाड़ियों को गेम की प्रीमियम करेंसी UC को खर्च करना पड़ेगा।

Battlegrounds Mobile India में नए Lucky Treasure Crate इवेंट में मौजूद रिवॉर्ड्स की लिस्ट नीचे दी गई है:

  • Precise Predator MK12 स्किन
  • Spirited Maiden सेट
  • Spirited Maiden SLR स्किन
  • Spirited Maiden कवर
  • Swift Scarlet हेलमेट
  • Classified Label बैकपैक
  • Terrific Tidbit Stun ग्रेनेड
  • तीन मिथिक एंब्लेम फ्रैग्मेंट
  • एक मॉडिफिकेशन मेटेरियल पीस
  • तीन प्रीमियम क्रेट कूपन स्क्रैप्स

youtube-cover

BGMI गेम के अंदर अन्य क्रेटस में स्पिंस करते हैं, तो खिलाड़ियों को ढेरों UC खर्च करना पड़ता है। उसके बाद भी आयटम्स नहीं मिलते हैं। हालांकि, Lucky Treasure क्रेट इवेंट में खिलाड़ियों को गारंटी के साथ रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। 10 क्रेटस में खिलाड़ियों को 10 रिवॉर्ड्स प्राप्त होंगे।

इस क्रेट की ओपनिंग में हर स्पिन के बाद UC की कीमत बढ़ते जाएगी। इस प्रकार से स्पिंस की कीमत होने वाली है:

  • पहले स्पिन की कीमत: 40 UC
  • दूसरे स्पिन की कीमत: 60 UC
  • तीसरे स्पिन की कीमत: 80 UC
  • चौथे स्पिन की कीमत: 120 UC
  • पांचवें स्पिन की कितम: 180 UC
  • छठे स्पिन की कीमत: 280 UC
  • 7वें स्पिन की कीमत: 420 UC
  • 8वें स्पिन की कीमत: 680 UC
  • 9वें स्पिन की कीमत: 980 UC
  • 10वें स्पिन की कीमत: 1480 UC

BGMI में प्लेयर्स क्रेट ओपनिंग करते समय डिस्काउंट वाउचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे UC की कम कीमत हो जाएगी।

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now