BGMI में S12K vs S1897: कौन-सी गन ज्यादा बेहतर विकल्प है?

BGMI में दोनों गन्स अच्छी हैं (Image via Krafton)
BGMI में दोनों गन्स अच्छी हैं (Image via Krafton)

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में शॉटगन्स को बहुत पसंद किया जाता है। कई अलग-अलग तरह की गन्स हैं। S12K और S1897 में अमूमन तुलना होती है। इस आर्टिकल में हम दोनों ही शॉटगन्स को लेकर बात करने वाले हैं और जानेंगे कि बेहतर विकल्प कौन-सा है।


BGMI में S12K vs S1897: कौन-सी गन ज्यादा बेहतर विकल्प है?

Saiga-12K (S12K) शॉटगन

youtube-cover

S12K काफी अच्छी गन है और यह सेमी-ऑटो मोड पर चलती है। इस गन का डैमेज बहुत अच्छा है। यह रहे स्टैट्स

S12K में बुलेट- 12 गेज

अटैचमेंट-

  • डकबिल
  • क्विकड्रॉ, एक्सटेंडेड और क्विकड्रॉ एक्सटेंडेड मैगज़ीन
  • रेड डॉट, होलो, 2x, 3x, 4x और 6x

बुलेट्स की संख्या: S12K में 5 बुलेट्स लगती है और अगर एक्सटेंडेड द्वारा इसकी संख्या 10 कर सकते हैं।

एक बुलेट का डैमेज: 24

फायर रेट: सेमी-ऑटोमेटिक


S1897 शॉटगन

youtube-cover

S1897 एक पम्प एक्शन गन है और इसका डैमेज बहुत ज्यादा है। एक सही शॉट में आप दुश्मन को काफी डैमेज दे सकते हैं। यह रहे स्टैट्स:

S1897 में एमो - 12 गेज

अटैचमेंट-

  • डकबिल या मज़ल
  • बुलेट लूप

बुलेट्स की संख्या- S1897 में 5 बुलेट्स लगती है

एक बुलेट का डैमेज: 26

फायर रेट: पम्प एक्शन


कौन सी शॉटगन बेहतर है: S12K या S1897?

youtube-cover

S1897 का डैमेज बहुत ज्यादा है। हालांकि, S12K एक सेमी ऑटो गन है। अगर आप S1897 से शॉट मिस करते हैं, तो फिर इसे रीलोड करना मुश्किल रहेगा। हालांकि, S12K का उपयोग करने पर अगर शॉट्स मिस भी होते हैं, तो फिर आप उससे विरोधी धराशाई हो सकते हैं। दोनों गन अच्छी है लेकिन इन दोनों में से S12K में ब्लेट्स ज्यादा लगती हैं और यह सबसे अच्छी गन रहेगी।

(नोट: इस आर्टिकल में गन को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद दोनों में से एक शॉटगन को लेकर अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment