BGMI में Silent Agent क्रेट: महंगे रिवॉर्ड्स, रिडीम करने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में Silent Agent क्रेट इवेंट लाइव चल रहा है, जिसमें भाग लेकर लिजेंड्री रिवॉर्ड्स को क्लेम कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Silent Agent क्रेट में मौजूद महंगे रिवॉर्ड्स, रिडीम करने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी को लेकर बात करेंगे।


BGMI में Silent Agent क्रेट: महंगे रिवॉर्ड्स, रिडीम करने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

youtube-cover

BGMI में Silent Agent क्रेट इवेंट को 5 जनवरी 2024 को जोड़ा गया था और यह इवेंट 25 जनवरी 2024 तक चलेगा। इन क्रेट में खिलाड़ियों को महंगे और कॉस्मेटिक रिवॉर्ड्स मिलते हैं, जिन्हें पाने के लिए ढेरों UC खर्च करना पड़ता है।

Battlegrounds Mobile India में नए Silent Agent क्रेट इवेंट में मौजूद रिवॉर्ड्स की लिस्ट नीचे दी गई है:

  • Silent Agent सेट
  • Silent Agent कवर
  • Spectator Soldier कवर
  • Spectator Soldier सेट
  • Venust Evenfall सेट
  • Venust Evenfall कवर
  • Madame Carmine सेट
  • Madame Carmine कवर
  • Stoic Grace सेट
  • Stoic Grace कवर
  • Venomous Onesie सेट
  • Lucky कॉइन
  • Modification मटेरियल पीस (1x और 3x)
  • सिल्वर फ्रैग्मेंट (10, 20x और 30x)

अगर खिलाड़ियों को Mytic Emblem फ्रैग्मेंट और Lucky कोइंस मिलते हैं, तो मुख्य रिवॉर्ड्स को पाने की गारंटी बढ़ जाएगी। यहां पर फ्रैग्मेंट और कोइंस को पाने की जानकारी दी गई है:

  • 20 क्रेट्स को खोलकर Mythic Emblem फ्रैग्मेंट को प्राप्त करें।
  • 40 क्रेट्स को खोलकर 20x Lucky कोइंस को प्राप्त करें।
  • 60 क्रेट्स को खोलकर 40x Lucky कोइंस को प्राप्त करें।
  • 80 क्रेट्स को खोलकर 60x Lucky कोइंस को प्राप्त करें।
  • 150 क्रेट्स को खोलकर 120x Lucky कोइंस को प्राप्त करें।

एक क्रेट की कीमत 60 UC हैं और 10 क्रेटस की कीमत 600 UC हैं। वहीं, डिस्काउंट वाउचर्स का इस्तेमाल करके क्रेट ओपनिंग में डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें कि Krafton inc. ने लिजेंड्री रिवॉर्ड्स को पाने के लिए कई इवेंट्स प्रदान किए हैं, जिसमें भाग लेकर UC को खर्च कर सकते हैं और आयटम्स को अपने हाथों से प्राप्त कर सकते हैं।


Silent Agent क्रेट इवेंट से कॉस्मेटिक रिवॉर्ड्स को कैसे रिडीम करें?

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को स्पिंस करने पर आकर्षक रिवॉर्ड्स और Lucky Coins मिलेंगे, जिन्हें एक्सचेंज सेंटर में जाकर रिडीम कर सकते हैं। आपको बता दें कि Silent Agent कवर और Spectator Soldier कवर को 250 Lucky कोइंस में रिडीम कर सकते हैं। वहीं, Venust Evenfall कवर, Madame Carmine कवर और Stoic Grace कवर को मात्र 120 Lucky कोइंस में रिडीम कर सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now