BGMI (Battlegrounds Mobile India) को भारत में कब बैन किया था? Krafton के डेवेलपर द्वारा आधिकारिक रूप से गेम को रिलॉन्च करने की घोषणा सामने आईं 

Battlegrounds Mobile India कब तक रिलॉन्च होगा?
Battlegrounds Mobile India कब तक रिलॉन्च होगा?

NEWS : भारत का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम BGMI गेम को जुलाई 2022 में बैन कर दिया था और गूगल प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया था। इस टाइटल पर भारतीय सरकार ने अंडर सेक्शन 69A IT एक्ट के आधार पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, पिछले एक साल से इंटरनेट पर BGMI को लेकर सकारात्मक विचार और न्यूज देखने को मिल रहे थे।

हालांकि, Krafton के डेवेलपर ने 19 मई 2023 को आधिकारिक रूप से भारतीय गेमिंग कम्युनिटी को BGMI को लेकर खास बयान दिया है जिसे देखकर गेमिंग कम्युनिटी काफी उत्साहित दिखाई दे रही है। वर्तमान में सर्वर पर मेंटेनेंस ब्रेक देखने को मिल रहा है जिसे भविष्य में किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है।


BGMI (Battlegrounds Mobile India) को भारत में कब बैन किया था? Krafton के डेवेलपर द्वारा आधिकारिक रूप से गेम को रिलॉन्च करने की घोषणा सामने आईं

गेम पर जुलाई 2022 में प्रतिबंध लगाया था
गेम पर जुलाई 2022 में प्रतिबंध लगाया था

Battlegrounds Mobile India (BGMI) गेम को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से जुलाई 2022 में रिमूव किया गया था। जब खिलाड़ियों को टेक्निकल समस्या हुई थी। उसके कुछ ही दिनों बाद में भारतीय सरकार ने आधिकारिक रूप से बयान देते हुए गेम पर प्रतिबंध लगा दिया था।

हालांकि, गेम पर बैन लगाने के बाद भी डेवेलपर ने सर्वर को बंद नहीं किया था। इस वजह से खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि गेम दोबारा लॉन्च होगा।

Krafton ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से घोषणा कर दी है कि गेम दोबारा भारतीय नियम के आधार पर लॉन्च होने वाला है। उन्होंने पोस्ट में मैसेज देते हुए कहाँ :

हम Battlegrounds Mobile India (BGMI) की सर्विसों को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए भारतीय अधिकारीयों के प्रति प्रशंसा को व्यक्त करना चाहते हैं। KRAFTON, Inc एक जिम्मेदार साउथ कोरियाई कंपनी है जो नियम और कानूनों के मध्ये नजर में काम करती है, जिसने भारतीय नियम और कानूनों के कई उपाय किये हैं।

भारतीय गेमिंग कम्युनिटी के प्रति डेवेलपर ने समस्या, डेटा, लत और सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर कार्य किया है। तब जाकर आधिकारिक रूप से निर्णय लिया गया है।