BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों के द्वारा 3.0 अपडेट का इंतजार लंबे समय से हो रहा था। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3.0 अपडेट कब आया और इसे डाउनलोड करने को लेकर जानकारी देने वाले हैं।
BGMI का 3.0 अपडेट कब आया? जानिए इसे डाउनलोड करने का तरीका
![3.0 अपडेट (Battlegrounds Mobile India)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/f3c17-17061699596101-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/f3c17-17061699596101-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/f3c17-17061699596101-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/f3c17-17061699596101-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/f3c17-17061699596101-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/f3c17-17061699596101-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/f3c17-17061699596101-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/f3c17-17061699596101-1920.jpg 1920w)
Battlegrounds Mobile India का 3.0 अपडेट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। यह अपडेट आज यानी 25 दिसंबर 2024 को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। Krafton ने लेटेस्ट 3.0 अपडेट में आकर्षित करने वाले फीचर्स को पेश किए हैं, जो गेमिंग कम्युनिटी को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं।
आपको बता दें कि BGMI के 3.0 अपडेट में खिलाड़ियों को मुख्य फीचर्स प्रदान किए गए हैं, जिसमें Shadow Blade, Skytether Hook और Proxy Scout Device शामिल हैं। यह सभी आयटम्स खिलाड़ियों को नए इवेंट पर मिल जाएंगे, जिन्हें उपयोग करके गेमिंग लेटेस्ट अपडेट का अनुभव ले पाएंगे।
3.0 अपडेट को कैसे डाउनलोड करें?
आपको बता दें कि दोनों ही डिवाइस के लिए अलग-अलग डाउनलोड साइज देखने को मिल जाएंगे। एंड्रॉइड डिवाइस का अपडेट 319 MB का है और iOS डिवाइस के लिए 2.35 GB का अपडेट आया है। यहां पर दी गई स्टेप्स का पालन करके एंड्रॉइड डिवाइस में 3.0 अपडेट को डाउलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलना होगा। सर्च बॉक्स में जाकर BGMI टाइप करना होगा। यहां पर क्लिक करके सीधे डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं।
स्टेप 2: स्क्रीन पर अपडेट वाले बटन पर टच करना होगा। इसका साइज 319 MB का है, जिसे इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 3: परमिशन देने के बाद लॉगिन करना होगा। स्क्रीन पर डाउनलोड रिसोर्स फाइल्स का विकल्प देखने को मिल जाएगा, जिसमें लो रिसोर्स पैक और एचडी रिसोर्स पैक शामिल हैं। अपनी पसंद से किसी भी पैक्स को डाउनलोड कर सकते हैं और अनोखे फीचर्स का आनंद ले पाएंगे।