आईपीएल में तेजी से खेलते हुए अपनी टीम को सपोर्ट करना हर खिलाड़ी का सपना होता है। इस दौरान कई खिलाड़ी ऐसा करने में सफल भी रहते हैं। आईपीएल में पहले सीजन से लेकर अब तक कई शानदार शतक बल्लेबाजों ने जड़े हैं। ब्रेंडन मैकलम, क्रिस गेल से लेकर विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने अपने बल्ले से दर्शकों को कई बार झूमने का मौका दिया है। दर्शक भी गेंदबाज का बेहतरीन प्रदर्शन से ज्यादा बल्लेबाज का प्रदर्शन देखना चाहता है। यही कारण है कि आईपीएल को बल्लेबाजों के रनों की वजह से ज्यादा जाना जाता है।
आईपीएल में तेजी से पचास रन अ आंकड़ा पार करने के बाद हर खिलाड़ी का अगला लक्ष्य शतक ही होता है। खिलाड़ी के दिमाग में रही रहता है कि तेज शुरुआत के बाद अब पारी को और आगे बढ़ाते हुए इसे यादगार बनाया जाए। कई बार ऐसा भी हुआ है जब ज्यादा तेज खेलने के प्रयास में खिलाड़ी शतक के करीब जाकर आउट होते हैं। सुरेश रैना ने 25 गेंद में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक बार 87 रन जड़े थे लेकिन वह रन आउट हो गए। ऐसे ही कई मौके और भी आए हैं लेकिन बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी पूरे ओवर खेलकर 99 रन पर नाबाद लौटे, ऐसा कम देखने को मिलता है। आईपीएल में दो बार ऐसा हुआ है। उन दोनों खिलाड़ियों का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है।
यह भी पढ़ें: आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से 3 तूफानी अर्धशतक
आईपीएल में नाबाद 99 रन बनाने वाले दो बल्लेबाज
सुरेश रैना vs सनराइजर्स हैदराबाद
![सुरेश रैना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/99a12-15983692327377-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/99a12-15983692327377-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/99a12-15983692327377-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/99a12-15983692327377-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/99a12-15983692327377-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/99a12-15983692327377-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/99a12-15983692327377-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/99a12-15983692327377-800.jpg 1920w)
सुरेश रैना ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2013 के आईपीएल में नाबाद 99 रन बनाए थे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 223 रन बनाए। सुरेश रैना को पारी की अंतिम गेंद पर शतक बनाने के लिए 5 रन चाहिए थे लेकिन उनके बल्ले से चौका आया। इस तरह वह नाबाद 99 रन बनाकर लौटे। रैना ने 52 गेंद पर 11 चौके और 3 छक्के लगाए। हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 146 रन ही बना पाई और मैच हार गई। सुरेश रैना को उस पारी में शतक नहीं बना पाने का मलाल जरुर हुआ होगा।
क्रिस गेल vs आरसीबी
![क्रिस गेल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/22d62-15983693239350-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/22d62-15983693239350-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/22d62-15983693239350-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/22d62-15983693239350-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/22d62-15983693239350-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/22d62-15983693239350-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/22d62-15983693239350-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/22d62-15983693239350-800.jpg 1920w)
क्रिस गेल ने 2019 के आईपीएल में यह कारनामा किया था। अपनी पुरानी टीम आरसीबी के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने 64 बॉल पर नाबाद 99 रन बनाए। पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 173 रन बनाए थे। हालांकि गेल की इस पारी के बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।