3 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा बार नाबाद 50+ के स्कोर बनाये हैं 

एबी डीविलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी
एबी डीविलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी

IPL के हर सीजन में बहुत सारे नए रिकॉर्ड्स बनते हैं। आईपीएल के हर सीजन में 50 रन यानी अर्धशतक तो बहुत सारे बल्लेबाज बनाते हैं लेकिन उसके बाद बहुत कम बल्लेबाज नॉट-आउट पवेलियन वापस जा पाते हैं।

आज हम अपने इस आर्टिकल में ऐसे 3 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाकर नॉट-आउट पवेलियन वापस गए हैं।

3 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा बार नाबाद 50+ के स्कोर बनाये हैं

#3 महेंद्र सिंह धोनी - 20 बार

महेंद्र सिंह धोनी - चेन्नई सुपरकिंग्स (Image - IPL)
महेंद्र सिंह धोनी - चेन्नई सुपरकिंग्स (Image - IPL)

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 20 बार ऐसा काम किया है। धोनी ने आईपीएल सीजन 2008 से 2022 तक में अभी तक 20 बार नाबाद 50 या उससे ज्यादा रनों की पारियां खेली हैं। इन 20 पारियों में धोनी ने 175.55 की स्ट्राइक रेट से कुल 1257 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है।

#2 शिखर धवन - 21 बार

शिखर धवन - पंजाब किंग्स (Image - IPL)
शिखर धवन - पंजाब किंग्स (Image - IPL)

इस लिस्ट में दूसरा नाम शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का है। IPL 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलने वाले शिखर धवन ने 21 बार नाबाद 50 या उससे से ज्यादा रन की पारियां खेली हैं। शिखर धवन ने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से 2022 तक में अभी तक 21 बार ऐसा कारनामा करके इस रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है। इन 21 पारियों में धवन ने अभी तक 142.47 की स्ट्राइक रेट से 1553 रन बनाए हैं। इस दौरान धवन ने 2 बार शतक भी लगाया है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 106 रनों का है।

#1 एबी डीविलियर्स - 23 बार

एबी डीविलियर्स - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Image - IPL)
एबी डीविलियर्स - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Image - IPL)

इस लिस्ट में सबसे ऊपर एबी डीविलियर्स का नाम है। एबी डीविलियर्स ने 23 बार ऐसा कारनामा किया है। डीविलियर्स ने आईपीएल सीजन 2009 से लेकर 2021 तक में 23 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटने का काम किया है। इन 23 पारियों में डीविलियर्स ने 192.92 की स्ट्राइक रेट से 1746 रन बनाए हैं। इस दौरान डीविलियर्स ने 3 बार शतक भी लगाया है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 133 रनों का रहा है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications