IPL के एक ओवर में 4 या उससे ज्यादा छक्के एक से ज्यादा बार लगाने वाले 3 बल्लेबाज 

क्रिस गेल और पैट कमिंस ने यह कारनामा किया है
क्रिस गेल और पैट कमिंस ने यह कारनामा किया है

#3 पैट कमिंस (3 बार)

Ad
पैट कमिंस ताबतोड़ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं
पैट कमिंस ताबतोड़ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं

पैट कमिंस ने पहली बार आईपीएल 2020 में केकेआर के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में 4 छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया था। बुमराह के उस ओवर में कमिंस ने 26 रन बनाये थे।

Ad

इसके बाद आईपीएल 2021 के दौरान कमिंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सैम करन के एक ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्कों और एक चौके की मदद से 30 रन जड़ दिए।

कमिंस ने तीसरी बार यह कारनामा आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में किया। केकेआर की पारी के 16वें ओवर में उन्होंने डेनियल सैम्स के ओवर की पहली, तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर छक्के जड़े। इस ओवर में कुल 35 रन बने थे और यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे महंगा ओवर बना।

#1 क्रिस गेल (7 बार)

क्रिस गेल
क्रिस गेल

क्रिस गेल को आईपीएल इतिहास का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज कहा जा सकता है। इस दिग्गज ने आईपीएल में बहुत ही जबरदस्त पारियां खेली हैं और अपनी पावर हिटिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया है। आईपीएल में एक ओवर में 4 या इससे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है। गेल आईपीएल में यह कारनामा कुल 7 बार कर चुके हैं।

गेल ने सबसे पहले यह कारनामा 2010 में पंजाब किंग्स के खिलाफ रवि बोपारा की गेंदबाजी के दौरान किया था। इसके बाद गेल कई बार यह कारनामा कर चुके हैं। आखिरी बार गेल ने 2018 में राशिद खान के एक ओवर में 4 छक्के लगाए थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications