टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 3 बल्लेबाज

क्रिस गेल
क्रिस गेल

टी20 क्रिकेट की शुरुआत में किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक दिन इसमें कई रिकॉर्ड बनेंगे और दर्शकों की पहली पसंद यह बनेगा। टी20 क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर में आए हुए अभी दो दशक भी नहीं हुए लेकिन लोकप्रियता के मामले में यह सबसे ऊपर चला गया। टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता के पीछे बल्लेबाजों का अहम योगदान माना जाता है क्योंकि दर्शकों को चौके और छक्के देखना ख़ासा पसंद होता है। तूफानी बल्लेबाजी देखने के आदी दर्शकों को हर मैच में बड़े रन लगते हुए देखना ही अच्छा लगता है।

विश्व क्रिकेट के कई खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्हें इस प्रारूप का महारथी माना जाता है। हर बार बल्लेबाज का प्रयास गेंदबाज की जमकर धुनाई करते हुए अपनी टीम के लिए बड़े रन बोर्ड पर लगाने का रहता है। कई बार सफलता हाथ लगती है, तो कई बार ऐसा नहीं भी होता लेकिन छक्के जरुर लगते हैं। टी20 क्रिकेट में छक्के लगना आम बात है। किसी ने ज्यादा छक्के जड़े हैं, तो किसी ने कम छक्के जड़े हैं लेकिन जड़े जरुर हैं। इस आर्टिकल में विश्व के तीन उन बल्लेबाजों के बारे में बताया गया है जिन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के वाले बल्लेबाज

ब्रेंडन मैकलम

ब्रेंडन मैकलम
ब्रेंडन मैकलम

हालांकि न्यूजीलैंड का यह धाकड़ खिलाड़ी रिटायर हो गया है लेकिन टी20 क्रिकेट में कई धाकड़ पारियां ब्रेंडन मैकलम ने खेली थी। केकेआर के लिए आईपीएल के पहले सीजन के पहले सीजन में उन्होंने धमाका किया था। ब्रेंडन मैकलम ने टी20 क्रिकेट में कुल 485 छक्के जड़े और इस सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं।

किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड
किरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में काफी प्रभावित करने वाला काम किया है। तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर किरोन पोलार्ड ने हमेशा विपक्षी गेंदबाजों को परेशान किया है। पोलार्ड ने अब तक 690 छक्के जड़े हैं और इस सूची में उनका दूसरा स्थान है।

क्रिस गेल

क्रिस गेल
क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। क्रिस गेल दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के जड़े हों। क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में कुल 1001 छक्के हैं और विश्व में इस सूची में वह टॉप पर हैं। क्रिस गेल ने दुनिया भर में अलग-अलग टी20 लीग खेली है और इसका फायदा उन्हें निश्चित रूप से मिला है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now