दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए IPL 2022 का सीजन कुछ खास नहीं रहा है। इस वजह से उनकी टीम इस साल प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग स्टेज के मैचों के खत्म होने के बाद सिर्फ 14 पॉइंट्स ही हासिल कर पाई थी।
इसका मुख्य कारण उनके बल्लेबाज रहे। दिल्ली की ओर से इस सीजन कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं दिखा, जिसे देखकर कहा जा सके कि ये बल्लेबाज मैच जिता देगा। आइए हम आपको बताते हैं कि दिल्ली के लिए आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज कौन से हैं और उन्होंने कितने रन बनाए हैं।
3 बल्लेबाज जिन्होंने IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये
#3 पृथ्वी शॉ - 283 रन
![पृथ्वी शॉ - दिल्ली कैपिटल्स (Image - IPL)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/35a0e-16541957819524-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/35a0e-16541957819524-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/35a0e-16541957819524-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/35a0e-16541957819524-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/35a0e-16541957819524-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/35a0e-16541957819524-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/35a0e-16541957819524-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/35a0e-16541957819524-1920.jpg 1920w)
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पृथ्वी शॉ हैं। पृथ्वी ने आईपीएल 2022 के 10 मैचों की 10 पारियों में 28.30 की औसत और 152.97 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान दो बार अर्धशतक लगाया और उनका बेस्ट स्कोर 61 रनों का रहा।
#2 ऋषभ पंत - 340 रन
![ऋषभ पंत - दिल्ली कैपिटल्स (Image - IPL)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/175e0-16541957495543-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/175e0-16541957495543-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/175e0-16541957495543-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/175e0-16541957495543-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/175e0-16541957495543-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/175e0-16541957495543-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/175e0-16541957495543-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/175e0-16541957495543-1920.jpg 1920w)
इस लिस्ट में दूसरा नाम ऋषभ पंत का है। पंत ने इस सीजन में 14 मैचों की 13 पारियों में 30.91 की औसत और 151.78 की स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया और उनका बेस्ट स्कोर 44 रनों का रहा।
#1 डेविड वॉर्नर - 432 रन
![डेविड वॉर्नर -दिल्ली कैपिटल्स (Image - IPL)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/29a0b-16541957183080-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/29a0b-16541957183080-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/29a0b-16541957183080-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/29a0b-16541957183080-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/29a0b-16541957183080-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/29a0b-16541957183080-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/29a0b-16541957183080-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/29a0b-16541957183080-1920.jpg 1920w)
इस लिस्ट में सबसे ऊपर और पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का है। वॉर्नर ने इस सीजन के 12 मैचों की 12 पारियों में 48.00 की औसत और 150.52 की स्ट्राइक रेट से 432 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतकीय पारियां खेली और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 92 रनों का रहा।