IPL 2025: 3 बड़े चैलेंज जो पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर के सामने होंगे, क्या खत्म कर पाएंगे खिताबी सूखा

Photo Credit: Punjab Kings Instagram
Photo Credit: Punjab Kings Instagram

3 challenges for Shreyas Iyer As Punjab Kings Captain: पंजाब किंग्स IPL के पहले सीजन से इस मेगा लीग का हिस्सा रही है, लेकिन अब तक ट्रॉफी जीतने का स्वाद नहीं चख पाई। IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगाकर उन्हें अपने दल में शामिल किया। पंजाब किंग्स ने IPL 2025 के लिए अपने कप्तान का भी ऐलान कर दिया है।

Ad

बिग बॉस शो के दौरान सलमान खान ने अय्यर को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की। ये तरीका पंजाब के फैंस को काफी पसंद भी आया। पिछले सीजन में अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभाली थी। पंजाब की कप्तानी करना अय्यर के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Ad

आइए आपको बताते हैं उन 3 चुनौतियों के बारे में जिनका श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स के कप्तान के तौर पर सामना करना पड़ेगा।

3. बल्ले से बनाने होंगे रन

दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए बल्ले से रन बनाने होंगे। हर फॉर्मेट में देखा गया है कि जब भी कप्तान रन बनाता है, तो इसका टीम पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। बाकी के खिलाड़ी कप्तान को देखते हुए रन बनाने के लिए मेहनत करते नजर आते हैं। अय्यर का मौजूदा फॉर्म काफी शानदार है। पंजाब किंग्स के फैंस यही चाहेंगे कि टूर्नामेंट के दौरान भी अय्यर पूरी तरह से फॉर्म में हों और बड़ी पारियां खेलें।

2. गौतम गंभीर के बिना खुद को करना होगा साबित

IPL 2024 में जब केकेआर चैंपियन बनी तो श्रेयस अय्यर से ज्यादा क्रेडिट टीम के मेंटर गौतम गंभीर को मिला था। ज्यादातर फैंस का मानना था कि गंभीर के आने से ही केकेआर अपना तीसरा टाइटल जीतने में सफल हो पाई। अय्यर को अब IPL 2025 में पंजाब किंग्स को टाइटल जिताकर खुद को साबित करना होगा। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि गंभीर के मार्गदर्शन के बिना अय्यर कप्तानी में कितने कारगर रहते हैं।

1. ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े खिलाड़ी से अच्छा प्रदर्शन लेना

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की एक बार फिर से पंजाब किंग्स में वापसी हुई है। IPL 2024 में मैक्सवेल के लचर प्रदर्शन के बावजूद पंजाब ने इस खिलाड़ी को 4.20 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। श्रेयस अय्यर को अब ये सोचना होगा कि वो मैक्सवेल जैसे बड़े खिलाड़ी से कैसे उनका बेस्ट निकलवा सकते हैं। 30 वर्षीय अय्यर अगर इस चुनौती का सामना करने में सफल होते हैं, तो पूरे सीजन में उनको इसका फायदा मिलेगा। मैक्सवेल जैसा बल्लेबाज किसी भी टीम के जबड़े से जीत छीनने का दम रखता है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications