3 बड़े खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस को मेगा ऑक्शन से पहले मजबूरी में करना पड़ सकता है रिलीज

इन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस को रिलीज करना पड़ सकता है
इन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस को रिलीज करना पड़ सकता है

3 Big Players Mumbai Indians Will Have To Release : आईपीएल 2025 के ऑक्शन पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि कितने खिलाड़ी रिलीज किए जाएंगे और किन-किन प्लेयर्स को रिटेन किया जा सकता है। इस बार मेगा ऑक्शन है और इसी वजह से सभी फ्रेंचाइजी को ना चाहते हुए भी अपने कई सारे बेहतरीन खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ सकता है। मुंबई इंडियंस भी इस कैटेगरी में शामिल है, जिन्हें अपने कई सारे प्लेयर्स को मजबूरी में रिलीज करना पड़ सकता है।

मुंबई को पास पिछले सीजन कई सारे शानदार खिलाड़ी थे लेकिन उन्हें इस बार कई सारे प्लेयर्स को रिलीज करना पड़ सकता है। हम आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस के वो तीन खिलाड़ी कौन-कौन से हो सकते हैं, जिन्हें उन्हें ना चाहते हुए भी रिलीज करना पड़ सकता है।

3.तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए जिस तरह का खेल दिखाया है, उसे देखते हुए कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें इतनी आसानी से रिलीज नहीं करना चाहेगी। हालांकि इस बार मुंबई इंडियंस को मजबूरी में यह फैसला लेना पड़ सकता है। मुंबई के पास ज्यादा प्लेयर्स को रिटेन करने का ऑप्शन नहीं बचेगा और इसी वजह से तिलक वर्मा को रिलीज किया जा सकता है।

2.इशान किशन

विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन पिछले कई सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने लगातार उनके ऊपर भरोसा जताया है। इशान को मुंबई ने महंगे दाम में जरूर खरीदा था लेकिन उनका परफॉर्मेंस भी अच्छा रहा है। उन्होंने पिछले सीजन 14 मैच में 320 रन बनाए थे और इससे पहले और भी बढ़िया प्रदर्शन किया था। हालांकि इस बार इशान किशन को टीम से रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि टीम के पास उनको रिटेन करने के लिए ऑप्शन ही नहीं बचेगा। इशान किशन दोबारा ऑक्शन में नजर आ सकते हैं।

1.रोहित शर्मा

रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी को दुनिया की कोई भी टीम रिलीज नहीं करना चाहेगी लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस को यह फैसला लेना पड़ सकता है। अगर वो सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करते हैं तो फिर रोहित शर्मा को रिलीज करना ही पड़ेगा। पिछले सीजन कप्तानी जाने के बाद काफी विवाद भी हुआ था। ऐसे में रोहित शर्मा ऑक्शन में नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now