IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस के 3 मजबूत और तीन कमजोर पक्ष

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम (Photo Credit_Getty)
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम (Photo Credit: Getty)

Strengths and Weaknesses of Mumbai Indians in IPL 2025: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे जबरदस्त टी20 लीग आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है। इस मेगा टी20 लीग की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इसे लेकर टीमों की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इस टूर्नामेंट की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है, जिसकी नजर इस बार छठे खिताब पर है।

Ad

मुंबई इंडियंस ने इस बार मेगा ऑक्शन में कुछ बड़े स्टार खिलाड़ियों को टारगेट किया है। ऐसे में उनका कॉम्बिनेशन इस बार काफी खतरनाक दिख रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई पलटन इस बार कुछ बड़ा कर सकती है। टीम में एक से एक मजबूत पक्ष हैं। लेकिन साथ ही कुछ कमजोरियां भी हैं। जिससे इनकार नहीं किया जा सकता है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं मुंबई इंडियंस के 3 मजबूत और 3 कमजोर पक्ष।

Ad

मुंबई इंडियंस का मजबूत पक्ष

1. मुंबई इंडियंस का बैटिंग ऑर्डर

आईपीएल के सभी टीमों में देखे तो सबसे खतरनाक बैटिंग ऑर्डर मुंबई इंडियंस का माना जा सकता है। इस टीम में विल जैक्स और रोहित शर्मा के साथ ही रेयान रिकेलटन जैसे खतरनाक ओपनर्स हैं तो इनके बाद सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और नमर धीर जैसे बल्लेबाज हैं। ये बैटिंग ऑर्डर देखकर विरोधी टीम के पसीने छूट सकते हैं।

2. मुंबई इंडियंस का खूंखार बॉलिंग अटैक

टी20 लीग में मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था। जिसके बाद से उन्हें खिताब का इंतजार है। इस बार टीम के खिताफ का दावा मजबूत है। उनकी टीम के पास जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, रीस टॉपली जैसा खूंखार गेंदबाज हैं, जो किसी भी टीम को ध्वस्त कर सकते हैं।

3. टीम में विकल्पों की भरमार

मुंबई इंडियंस की टीम सबसे ज्यादा मजबूत इसलिए दिख रही है कि उनकी टीम में विकल्पों की भरमार है। टीम में ओपनिंग के लिए विल जैक्स और रोहित शर्मा के अलावा रेयान रिकेलटन हैं। पेस अटैक में ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह के बाद दीपक चाहर, रीस टॉपली, लिजाड विलियम्स जैसे पेस गेंदबाज हैं। स्पिन बॉलिंग में मिचेल सेंटनर, मुजीब उर रहमान के बाद कर्ण शर्मा भी हैं। ऐसे में साफ देखा जा सकता है कि उनके पास विकल्प काफी ज्यादा हैं।

मुंबई इंडियंस की कमजोरी

1. अनुभवहीन विकेटकीपर

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने एक बड़ी चूक ये कर दी कि उन्होंने ईशान किशन पर दांव नहीं लगाया। जिसके बाद उन्होंने विकेटकीपर के रूप में रेयान रिकेलटन और रॉबिन मिंज को टारगेट जरूर किया। लेकिन दोनों में कोई खास अनुभवी नहीं है। ये बात उन्हें झटका दे सकती है।

2. स्पिन बॉलिंग में नहीं है कोई बड़ा भारतीय

आईपीएल के इस बार के सीजन में मुंबई इंडियंस की बॉलिंग में कोई बड़ा भारतीय स्पिन गेंदबाज शामिल नहीं है। टीम में मिचेल सेंटनर, मुजीब उर रहमान जैसे अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं। लेकिन भारतीय में उनके पास कर्ण शर्मा का नाम है, जो प्रमुख गेंदबाज नहीं कहे जा सकते हैं।

3. रोहित-सूर्या की खराब फॉर्म

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में सबसे बड़ी टेंशन टीम के 2 सबसे धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म है। सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से लगातार खराब दौर से गुजर रहे हैं। तो रोहित ने भी हाल ही में एक शतक लगाया। लेकिन निरंतरता की तलाश है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications