अभी हाल ही में संपन्न हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में बल्ले और गेंद दोनों के साथ कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। कई पुराने रिकॉर्ड टूटे और कई नए रिकॉर्ड बनाए गए। इन सभी आंकड़ों के बीच सबसे आश्चर्य वाली बात यह रही कि तीन गेंदबाज जिनको कोई भी बल्लेबाज एक भी छक्का नहीं मार सका।
आज के समय में जहां क्रिकेट मैच में 300 रन भी सुरक्षित स्कोर नहीं माना जाता है वहां अगर कोई गेंदबाज ऐसा हो जिसे छक्का नहीं लगा तो यह बहुत ही विशेष उपलब्धि है।
विश्व कप 2019 में पांच ऐसे गेंदबाज रहे जिनकी गेंदबाजी में कोई भी बल्लेबाज छक्का नहीं मार पाया। हमने उन तीन गेंदबाजों को चुना है जिन्होंने टूर्नामेंट में 20 ओवर गेंदबाजी की थी।
यह भी पढ़े: उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन ना कर पाने वाले खिलाड़ियों की प्लेइंग XI
क्रिस गेल और केन विलियमसन ने 15-15 ओवर ही किये थे। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की गेंदबाजी में एक-एक छक्का लगा था।
आइए नजर डालते हैं उन गेंदबाजों पर जिन्होंने 20 ओवरों से ज्यादा गेंदबाजी की परंतु उनकी गेंदों पर बल्लेबाज छक्का नहीं मार पाए:
#3 ड्वेन प्रिटोरियस
![डà¥à¤µà¥à¤¨ पà¥à¤°à¤¿à¤à¥à¤°à¤¿à¤¯à¤¸Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c03c2-15633742380371-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c03c2-15633742380371-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c03c2-15633742380371-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c03c2-15633742380371-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c03c2-15633742380371-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c03c2-15633742380371-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c03c2-15633742380371-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/c03c2-15633742380371-800.jpg 1920w)
विश्व कप 2019 के पहले दक्षिण अफ्रीका को टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदारों में शामिल किया गया था. लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होते ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और अंत में लीग चरण से ही बाहर हो गई।
हालांकि इस टीम में एक युवा खिलाड़ी ऐसा भी था जिसने मिले हुए मौको पर शानदार प्रदर्शन किया। यहां हम बात कर रहे हैं उनके युवा ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस की।
ड्वेन प्रिटोरियस ने इस विश्व कप में 23 ओवर की गेंदबाजी की और सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर एक भी छक्का नहीं खाया। प्रिटोरियस ने 23 ओवरों में 94 रन खर्च किए।
इस तरह से वह विश्वकप में बिना कोई छक्का खाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार रहे।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।
#2 हामिद हसन
![हामिद हसन ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e4fc4-15633742761491-800.jpg 1920w)
अफगानिस्तान के लिए विश्व कप में बहुत ही कठिन समय रहा, उन्होंने अपने 9 मैचों में से 9 में हार का सामना किया। जहां मैदान के अंदर उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा वहीं मैदान के बाहर भी खिलाड़ियों की वजह से चर्चा में रहे।
उनके खराब प्रदर्शन के पीछे एक बड़ा कारण उनके गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन था। अफगानिस्तान के सबसे प्रमुख गेंदबाज राशिद खान ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें हामिद हसन के रूप में एक अच्छा गेंदबाज मिला। हामिद हसन ने अपनी टीम के लिए पांच मैच में सिर्फ एक विकेट लिया लेकिन वह अपनी टीम के लिए बहुत ही ज्यादा किफायती गेंदबाज रहे।
हामिद ने प्रतियोगिता में 26 ओवर फेंके और केवल 122 रन दिए। उनकी गेंदबाजी में कोई भी बल्लेबाज छक्का नहीं लगा सका। उन्होंने इस विश्व कप में 3 ओवर मेडन भी फेंके जो अफ़ग़ानिस्तान के किसी भी गेंदबाज द्वारा इस विश्व कप में सर्वाधिक हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।
#1 बेन स्टोक्स
![बà¥à¤¨ सà¥à¤à¥à¤à¥à¤¸Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d054-15633743094725-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d054-15633743094725-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d054-15633743094725-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d054-15633743094725-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d054-15633743094725-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d054-15633743094725-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d054-15633743094725-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d054-15633743094725-800.jpg 1920w)
बेन स्टोक्स के लिए विश्वकप बहुत ही शानदार रहा। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
बेन स्टोक्स ने 50.5 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने मात्र 246 रन दिए और उनका इकॉनमी भी 5 के नीचे रहा। इस दौरान उनकी गेंदों पर बल्लेबाज एक भी छक्का नहीं लगा पाए। उन्होंने इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। फाइनल में उनकी 84 रनों की पारी को कौन भूल सकता है। बेन स्टोक्स ने इस विश्व कप में 7 विकेट लिए और गेंदबाजी में भी अपना योगदान दिया।
बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग से भी इंग्लैंड के लिए कई मैचों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने टूर्नामेंट में कई जबरदस्त कैच पकड़े ।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।