महेंद्र सिंह धोनी ने एक खिलाड़ी और बतौर कप्तान काफी सफलता हासिल की है। अपने करियर में महेंद्र सिंह धोनी ने काफी कुछ हासिल किया है और आंकड़े इस बात को दर्शाते भी हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़ी ट्रॉफी को जीता है।
भारत के ही नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर में से एक हैं। उनकी औसत वनडे में 50 से ज्यादा है और वो मॉडर्न डे के बेस्ट फिनिशर्स में से एक भी हैं। हालांकि इतना कुछ हासिल करने के बाद भी धोनी के नाम ऐसे कई रिकॉर्ड है जो शायद उनके फैंस को भी निराश कर देंगे।
यह भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जिनके साथ महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेले हैं, उनके नाम आप नहीं जानते होंगे
आइए नजर डालते हैं ऐसे 3 शर्मनाक रिकॉर्ड जोकि महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं:
#) लगातार 4 टेस्ट सीरीज हारने वाले पहले कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने सिर्फ सीमित ओवरों की क्रिकेट में अच्छा नहीं किया, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा। टीम ने ऑस्ट्रेलिया का अपने घर में सफाया किया और साथ ही भारत को आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 पर भी पहुंचाया।
इन शानदार रिकॉर्ड के साथ धोनी के नाम ऐसे रिकॉर्ड भी हैं, जिन्हें वो याद नहीं रखना चाहेंगे। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 4 टेस्ट सीरीज हारी थी और यह शर्मनाक रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है।
2013 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया, जहां टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से हार मिली, 2014 में ही इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से सीरीज में शिकस्त मिली। 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: एमएस धोनी की 3 ऐसी पारियां जिन्हें फैंस कभी नहीं भूल सकते