भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2019 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं। वो आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेलते हुए नजर आए थे। धोनी भारत के लिए दोबारा खेलेंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।
हालांकि बतौर खिलाड़ी और कप्तान धोनी के आंकड़े काफी शानदार हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी की सभी ट्रॉफी (वर्ल्ड टी20, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीती है। इसके अलावा टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर एक भी रही।
यह भी पढ़ें: 7 खिलाड़ी जिनके साथ रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेले हैं, उनके नाम आप नहीं जानते होंगे
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 400 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले और इसमें 15,000 से ज्यादा रन भी बनाए। इसके अलावा उनकी विकेटकीपिंग का तो कोई जवाब है ही नहीं। धोनी जैसे कीपर मिलना काफी मुश्किल है। अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में महेंद्र सिंह धोनी कई खिलाड़ियों के साथ खेले हैं, कई खिलाड़ियों के साथ वो बतौर खिलाड़ी खेले हैं, तो बहुत से खिलाड़ियों ने उनकी कप्तानी में अपना डेब्यू किया।
इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के ऊपर नजर डालेंगे, जिनके साथ धोनी खेले हैं, जिन्हें आप नहीं जानते होंगे।
#) मंदीप सिंह
भारत के लिए मंदीप सिंह ने अभी तक सिर्फ 3 टी20 मुकाबले ही खेले हैं। उन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। अपने करियर में मंदीप सिंह ने 3 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 43.5 की औसत और एक अर्धशतक की मदद से 87 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: 7 खिलाड़ी जिनके साथ युवराज सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेले हैं, उनके नाम आप नहीं जानते होंगे
गौर करने वाली बात यह है कि मंदीप सिंह ने अपने करियर की शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में की और तीनों ही मुकाबले में उन्हीं की कप्तानी में खेले। आपको बता दें कि 2016 में हुए जिम्बाब्वे दौरे के बाद मंदीप सिंह भारत के लिए दोबारा नहीं खेल पाए हैं। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, लेकिन देखना होगा कि दोबारा भारतीय टीम में जगह बना पाते है या नहीं।