3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस अपनी टीम में दोबारा शामिल कर सकती है

मुंबई इंडियंस अपने कुछ खिलाड़ियों को जरूर वापस लाना चाहेगी
मुंबई इंडियंस अपने कुछ खिलाड़ियों को जरूर वापस लाना चाहेगी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल (IPL) इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है और इन्होंने आईपीएल की ट्रॉफी पर रिकॉर्ड 5 बार कब्जा जमाया है और ऐसा करने वाली एकमात्र टीम भी है। मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा से बहुत मजबूत दिखी है और इसके पीछे उनकी टीम मैनेजमेंट का बहुत बड़ा हाथ है, जो अपनी टीम में कम से कम बदलाव करने में विश्वास रखती है और खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा जताती है। मुंबई के बारे में कहा जाता है कि ये अपना आधा काम ऑक्शन में ही पूरा कर लेते हैं।

Ad

मेगा ऑक्शन का सबसे बड़ा खामियाजा मुंबई इंडियंस की टीम को ही भुगतना पड़ रहा है क्योंकि उनकी टीम का हर एक खिलाड़ी अपने आप में एक मैच विनर है और उनकी पूरी टीम ही चैंपियन खिलाड़ियों से भरी पड़ी है। मुंबई इंडियंस ने नीलामी से पहले कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन किया है और वे मेगा ऑक्शन में अवश्य चाहेंगे कि वह अपने पुराने खिलाड़ियों को वापस जोड़े और टीम को एक बार फिर से वही मजबूती दें। आइए बात करते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें एक बार फिर से खरीदा जा सकता है।

3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस अपनी टीम में दोबारा शामिल कर सकती है

#3 क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के लिए काफी अच्छा रहा है
क्विंटन डी कॉक का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के लिए काफी अच्छा रहा है

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक आईपीएल 2022 की ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बन सकते हैं। डी कॉक एक बेहतरीन बल्लेबाज है और उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी किसी भी टीम को एक मजबूत शुरुआत दिला सकती है और ऐसे में वे टीमों के निशाने होने पर होंगे। हाल ही में उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाई।

Ad

क्विंटन डी कॉक मुंबई इंडियंस का हिसाब से 3 सालों से हैं और उन्होंने इस टीम के लिए 43 मुकाबलों में 131.32 के स्ट्राइक रेट से 1329 रन बनाए , जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस की भी यही कोशिश होगी कि वह इस धाकड़ ओपनर को एक बार फिर अपने साथ जोड़ें।

#2 ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार ट्रेंट बोल्ट एक अव्वल दर्जे के गेंदबाज है। चाहे बात शुरुआती ओवरों में विकेट लेने की हो या अंत के ओवरों में रन बचाने की, ट्रेंट बोल्ट हर चुनौती पर हमेशा खड़े उतरे हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर एक खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण तैयार किया है।

Ad

बोल्ट ने मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल 2020 में शानदार 25 विकेट झटके व आईपीएल 2021 में भी 13 विकेट अपने नाम किये थे। उनके सफल प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस एक बार फिर से उन्हें अपनी टीम में लाने की पूरी कोशिश करेगी।

#1 इशान किशन

इशान किशन
इशान किशन

छोटे कद का यह विस्फोटक बल्लेबाज जब अपनी लय में होता है तो किसी भी गेंदबाज को उन्हे रोकना लगभग नामुमकिन सा हो जाता है। उनके छक्के लगाने की कला से हम सभी वाकिफ हैं और आईपीएल 2020 में वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने थे और अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस को उस वर्ष चैंपियन भी बनवाया था।

केवल चार ही खिलाड़ियों को रिटेन करने के नियम की वजह से मुंबई इंडियंस उन्हें अपने साथ जोड़ नहीं सकी और ऐसे में उनकी निगाहें अपने इस खिलाड़ी को वापस पाने पर होंगी। यह देखना मजेदार होगा कि क्या मुंबई इंडियंस नीलामी की इस जंग में अपने इस खिलाड़ी को वापस ला पाएगी या नहीं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications